Sushant Singh Rajput Case: एक्सिस ब्रांच से बाहर निकले रिया के पिता इंद्रजीत, सुशांत मामले में हो रही थी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम मुंबई में अभिनेता की मौत के पीछे के असल कारणों को जानने के लिए संदिग्धों और गवाहों से पूछताछ कर रही है। वहीं, सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया ने सुशांत को जहर देकर मार डाला है। रिया चक्रवर्ती ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ड्रग्स वाली बातों का खंडन किया है और कहा है कि सुशांत को फ्लाइट में डर लग रह था कि इसलिए उन्होंने एक दवाई ली थी। इधर दिल्ली से ड्रग्स मामले की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम रवाना हो गई है। वहीं, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। दूसरी तरफ, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई की पूछताछ जारी है। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स...
एक्सिस ब्रांच से निकले रिया के पिता इंद्रजीत
रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती वकोला की एक्सिस बैंक ब्रांच से बाहर निकल गए हैं। उन्हें आज घर से मुंबई पुलिस बैंक लेकर आई थी। यहां सुशांत केस में पूछताछ हो रही थी।
Maharashtra: Actor #RheaChakraborty's father Indrajit Chakraborty leaves Vakola, Santacruz branch of Axis Bank.
विज्ञापन विज्ञापन
He was taken to the bank from his residence by Mumbai Police earlier today. https://t.co/9zAF19vOEE pic.twitter.com/RE03rQgSTY — ANI (@ANI) August 27, 2020
मुंबई पुलिस इंद्रजीत चक्रवर्ती को एक्सिस ब्रांच ले गई
रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस द्वारा सांताक्रूज स्थित एक्सिस ब्रांच ले जाया गया है। माना जा रहा है कि यहां पर उनसे पूछताछ की जा सकती है।
Maharashtra: Actor #RheaChakraborty's father Indrajit Chakraborty taken to Axis Bank branch at Vakola, Santacruz by Mumbai Police. pic.twitter.com/AcgbQjFgXW
— ANI (@ANI) August 27, 2020
रिया के घर पर हंगामा
मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया था। वहीं, अभिनेत्री के घर के बाहर हंगामा हो रहा है। मुंबई पुलिस ईडी की चिट्ठी देने के लिए उनके घर पहुंची है।
इंद्रजीत चक्रवर्ती को ईडी दफ्तर ले जा रही है मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को उनके निवास से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय ले जा रही है। ईडी ने उन्हें समन भेजा था।
Maharashtra: Mumbai Police escorts #RheaChakraborty's father Indrajit Chakraborty from their residence.
— ANI (@ANI) August 27, 2020
Earlier today, he was summoned by Enforcement Directorate. https://t.co/bHvKou39zy pic.twitter.com/vHq3D9G5cj
रिया के पिता को लेने घर पहुंची पुलिस
रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर पहुंचे मुंबई पुलिस के कांस्टेबल ने बताया, मैं यहां इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिया के पिता) को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले जाने आया हूं, क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें समन भेजा है।
A Mumbai Police Constable at #RheaChakraborty's residence in Mumbai, says, "I am here to take Indrajeet Chakraborty (father of actor Rhea Chakraborty) to Santa Cruz Police Station, as he has been summoned by Enforcement Directorate (ED)." pic.twitter.com/76oWKtQ2cg
— ANI (@ANI) August 27, 2020
रिया ने अपनी जान को खतरा बता मांगी सुरक्षा
रिया चक्रवर्ती ने अपनी जान को खतरा बताया है। अभिनेत्री ने मांग की है कि उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती की सुरक्षा में एक कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
ड्रग्स मामले में जांच के लिए नारकोटिक्स की टीम रवाना
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स से जुड़े मामले में जांच के लिए एक टीम बनाई गई है और वह दिल्ली से रवाना हुई है। इस मामले में जांच को तेज कर दिया गया है। एनसीबी ने बताया है कि एनसीबी टीम को मुंबई में ड्रग पेडलर्स के नेटवर्क का विश्लेषण शुरू करने के लिए भी कहा गया है। इसमें बॉलीवुड नेटवर्क को देखने के लिए भी कहा गया है। ड्रग्स केस में ईडी ने एनसीबी को जानकारी दी है।
A team has been formed and has left from Delhi for investigation in the drugs-related matter in #SushantSinghRajputDeathCase. Investigation has been put into motion: Director General, Narcotics Control Bureau (NCB) to ANI pic.twitter.com/bLG796WiRY
— ANI (@ANI) August 27, 2020
रिया के पिता से ईडी करेगी पूछताछ
रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। उनसे ईडी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में पूछताछ करेगी।
#SushantSingRajputDeathCase: Indrajeet Chakraborty, father of actor Rhea Chakraborty, has been summoned by Enforcement Directorate (ED) again. pic.twitter.com/xLalgJQvFj
— ANI (@ANI) August 27, 2020
डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे शौविक चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। यहां पर उनसे सुशांत की मौत के मामले में पूछताछ की जा रही है और सीबीआई उनके बयान को रिकॉर्ड करने जा रही है।
डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की एक और टीम
सुशांत की मौत मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई की एक और टीम मुंबई के सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची है। यहीं पर सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ जारी है।
#SushantSinghRajputDeathCase: Another team of Central Bureau of Investigation (CBI) arrives at the DRDO guest house in Santacruz, Mumbai. https://t.co/203CPunkjq pic.twitter.com/hvh01o4HWF
— ANI (@ANI) August 27, 2020
सुशांत के पिता ने रिया को बताया कातिल
सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती मेरे बेटे सुशांत को लंबे समय से जहर दे रही थी, वह उसका कातिल है। जांच एजेंसी को उसे और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
#WATCH Rhea Chakraborty was giving poison to my son, Sushant from a long time, she is his murderer. The investigating agency must arrest her and her associates: KK Singh, #SushantSinghRajput's father pic.twitter.com/EsVpAUlZMt
— ANI (@ANI) August 27, 2020
डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे सिद्धार्थ पिठानी
सुशांत सिंह राजपूत मामले में पूछताछ के लिए सिद्धार्थ पिठानी आज फिर से डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं।
Maharashtra: Siddharth Pithani (Sushant Singh Rajput's friend) arrives at DRDO guest house in Mumbai, where CBI team investigating the actor's death case, is staying. pic.twitter.com/0Y47KGlQsV
— ANI (@ANI) August 27, 2020
रिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दिया जवाब
रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर कहा कि यूरोप ट्रिप पर जाते समय सुशांत ने बताया कि उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता है और वह उसके लिए एक दवाई लेते हैं। रिया के मुताबिक, सुशांत ने उन्हें बताया था कि दवाई का नाम मोडाफिनिल है, फ्लाइट से पहले उन्होंने वो दवाई ली। क्योंकि वो दवाई हर वक्त सुशांत के पास रहती थी। ऐसे में उस दवाई के लिए किसी मशवरे की जरूरत नहीं थी।
अब तक रिया एंड गैंग की क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी: सुशांत की बहन
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि अभी तक रिया एंड गैंग की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। जबकि ये साफ जाहिर है कि उन्होंने मेरे भाई को ड्रग दिया और उस पर काबू किया। साथ ही उसे आर्थिक तौर पर लूटा भी है।