{"_id":"6322dadb5bc32f0cc645c7e3","slug":"suryakiran-air-show-by-iaf-in-bhubaneswar-tomorrow-know-all-about","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhubaneswar : वायु सेना के सूर्यकिरण विमान कल भुवनेश्वर में दिखाएंगे करतब, जानिए एयर शो के बारे में सब कुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bhubaneswar : वायु सेना के सूर्यकिरण विमान कल भुवनेश्वर में दिखाएंगे करतब, जानिए एयर शो के बारे में सब कुछ
Thu, 15 Sep 2022 01:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:27 PM IST
सार
यह एयर शो कुआखाई नदी तट पर बालीजात्रा मैदान पर होगा। यह शो शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा और करीब 20 मिनट तक चलेगा।
विज्ञापन
Suryakiran Air Show By IAF In Bhubaneswar Tomorrow
- फोटो : twitter
विस्तार
भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण विमानों की एरोबैटिक टीम शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हैरतअंगेज करतब दिखाएगी।
विज्ञापन
यह एयर शो कुआखाई नदी तट पर बालीजात्रा मैदान पर होगा। यह शो शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा और करीब 20 मिनट तक चलेगा। वायु सेना के सूत्रों के अनुसार इस एयर शो में कम से कम नौ विमान शामिल होंगे। ये अपनी उड़ानों के दौरान विभिन्न तरह की आकृतियां दिखाएंगे।
शो में ओडिशा के राज्यपाल गणेशीलाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी शामिल होने की संभावना है। पुलिस ने एयर शो के लिए जबर्दस्त तैयारियां की हैं। शो के लिए सूर्यकिरण की एरोबैटिक टीम भुवनेश्वर पहुंच चुकी है। इसी तरह का एयर शो पुरी स्थित राजभवन पर भी 18 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
For #AzadiKaAmritMahotsav Air Show by @IAF_MCC is planned at Bhubaneswar & Puri at Odisha on 16 & 18 Sep 22. IAF’s @Suryakiran_IAF Kwill project professionalism & precision.The Chief Guest for the event will be CM of Odisha@Naveen_Odisha @SpokespersonMoD @PIBBhubaneswar pic.twitter.com/62OwNoXIex
विज्ञापन विज्ञापन— PRO Defence Kolkata (@ProDefKolkata) September 14, 2022