फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   survey revealed, ola uber cab drivers cancel the booking after check the place, passengers are forced to pay the increased fare

एप टैक्सी ड्राइवरों की मनमानी: जगह देखकर कैंसल कर देते हैं बुकिंग, बढ़ा किराया देने को मजबूर हो रहे यात्री

Thu, 07 Apr 2022 07:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 Apr 2022 07:37 PM IST
सार

लोकल सर्किल सर्वे ने अपने एक अध्ययन में पाया है कि कोरोना काल में कमजोर हुआ एप टैक्सी का व्यापार अब 70 फीसदी तक रिकवर कर चुका है। लोग आवागमन के लिए खूब तेजी के साथ एप टैक्सी की बुकिंग करना शुरू कर चुके हैं। लेकिन इसी के साथ यात्रियों की शिकायतें बढ़ गई हैं। लोग बार-बार बुकिंग कैंसल होने और प्रतीक्षा अवधि बढ़ने से परेशान होने लगे हैं...

विज्ञापन
survey revealed, ola uber cab drivers cancel the booking after check the place, passengers are forced to pay the increased fare
कैब सर्विस - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक में एप टैक्सी सुविधा का दूसरा नाम बन चुकी है। टैक्सी लेने के लिए किसी स्टैंड तक जाने की आवश्यकता न रह जाने और अपनी मनचाही जगह से टैक्सी बुला लेने के कारण यह लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही है। लेकिन इस सुविधा के लिए अब लोगों को भारी कीमत भी चुकानी पड़ रही है। पीक टाइम में लोगों को सामान्य से 1.5 गुना तक किराया चुकाना पड़ रहा है। लगभग हर दूसरे (47%) ग्राहकों ने शिकायत की है कि किसी स्थान विशेष पर जाने की बुकिंग देखकर टैक्सी ड्राइवर बुकिंग कैंसिल कर देते हैं जिससे उन्हें परेशानी होती है। कई यात्रियों ने शिकायत की है कि नकद पैसा न देने की स्थिति में भी ड्राइवर बुकिंग कैंसल कर रहे हैं जिससे उन्हें असुविधा होती है।

विज्ञापन


लोकल सर्कल्स के सर्वे ने अपने एक अध्ययन में पाया है कि कोरोना काल में कमजोर हुआ एप टैक्सी का व्यापार अब 70 फीसदी तक रिकवर कर चुका है। लोग आवागमन के लिए खूब तेजी के साथ एप टैक्सी की बुकिंग करना शुरू कर चुके हैं। लेकिन इसी के साथ यात्रियों की शिकायतें बढ़ गई हैं। लोग बार-बार बुकिंग कैंसल होने और प्रतीक्षा अवधि बढ़ने से परेशान होने लगे हैं। परिवहन नियमों के अनुसार इस तरह का कैंसिलेशन गलत होने और टैक्सी सेवा देने कंपनियों द्वारा हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के बाद भी इस तरह की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


एप टैक्सी के मामले में एक बेहद खतरनाक लापरवाही सामने आई है। कई ड्राइवर वाहन चलाने के उचित लाइसेंस न होने के बाद भी एप सर्विस के वाहनों को चला रहे हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। इस बारे में बॉम्बे हाईकोर्ट में भी मामले संज्ञान में लाए जा चुके हैं, लेकिन इसमें अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया, असुरक्षित हैं सार्वजनिक वाहन

सर्वे में शामिल 58 फीसदी टैक्सी यूजर्स ने माना है कि उन्होंने पिछले एक वर्ष में कम से कम एक बार एप टैक्सी सुविधाओं का उपयोग किया है, जबकि दो फीसदी ग्राहकों ने माना कि उन्होंने एक वर्ष में सौ बार से अधिक बार एप टैक्सी सेवाओं का उपयोग किया है। 27 प्रतिशत यात्रियों ने कहा कि असुरक्षित होने के कारण वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग नहीं करना चाहते। 17 फीसदी ने कहा कि उनके पास निजी वाहन न होने के कारण वे सार्वजनिक वाहन इस्तेमाल करते हैं। 60 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि एप टैक्सी चालकों द्वारा मास्क पहनने और उनके व्यवहार से वे संतुष्ट हैं।

सर्ज प्राइसिंग के कारण परेशान

32 फीसदी यूजर्स ने कहा कि वे सर्ज प्राइसिंग के कारण परेशान होते हैं। 47 फीसदी यानी लगभग हर दूसरे उपभोक्ता ने कहा कि ड्राइवर बुकिंग कैंसल कर देते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। नौ फीसदी यूजर्स ने कहा कि बुकिंग करने के बाद वाहन के लिए उन्हें ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed