फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Survey disclose 55 percent married Indians have been unfaithful to their partner, most are women

55 प्रतिशत शादीशुदा भारतीय अपने साथी को देते हैं धोखा, महिलाएं हैं आगे: सर्वे

Sun, 01 Mar 2020 09:17 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 01 Mar 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Survey disclose 55 percent married Indians have been unfaithful to their partner, most are women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लगभग 55 प्रतिशत शादीशुदा भारतीय अपने जीवनसाथी के साथ कम से कम एक बार धोखा जरूर करते हैं। यह खुलासा भारत की पहली एक्ट्रामैरिटल डेटिंग एप ग्लीडेन में हुआ है। जिसके अनुसार धोखा देने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। 56 प्रतिशत महिलाओं ने अपने साथी को धोखा देने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन


48 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि एक ही समय में दो लोगों के साथ प्रेम संबंध में होना संभव है। वहीं 46 प्रतिशत का मानना है कि आप जिसके साथ प्यार में हैं उसके साथ धोखा कर सकते हैं। शायद यही वजह है कि भारतीयों को जब अपने साथी के किसी और के साथ संबंध में होने की जानकारी मिलती है वह उसे आसानी से माफ कर देते हैं। 
विज्ञापन


सात प्रतिशत भारतीय बिना कुछ सोचे-समझे अपने साथी को माफ कर देते हैं। वहीं 40 प्रतिशत भारतीय हालात सामान्य होने पर साथी को माफी दे देते हैं। इसी तरह 69 प्रतिशत चाहते हैं कि उनका साथी उन्हें माफ कर दे। यह शोध 25 से 50 साल के 1,525 व्यक्तियों पर किया गया है। जो दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लीडेन अप्रैल 2017 में भारत आया। पिछले साल तक देश में उसके सब्सक्राइबर्स की  संख्या आठ लाख हो चुकी थी। 2018 में उच्चतम न्यायालय के व्यभिचार को अपराध की श्रेणी से हटाने के बाद एप की मेंबरशिप में इजाफा हुआ है। सर्वे का कहना है कि भारत में प्रति 1,000 दंपत्तियों में से 13 का ही तलाक होता है। 

सर्वे के अनुसार भारत में आज भी 90 प्रतिशत शादी परिवार द्वारा तय की जाती हैं। वहीं केवल पांच प्रतिशत लोग प्रेम विवाह करते हैं। सर्वे में 49 प्रतिशत शादीशुदा भारतीयों ने इस बात को स्वीकार किया कि वे अपने साथी के अलावा किसी और के साथ अंतरंग संबंध में रहे हैं। वहीं 10 में से पांच (47 प्रतिशत) पहले से ही कैजुअल सेक्स या फिर 46 प्रतिशत वन नाइट स्टैंड में लिप्त हैं।


बेवफाई के मामले में भारतीय महिलाएं आगे हैं। 41 प्रतिशत ने माना है कि वह अपने जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाती हैं। वहीं केवल 26 प्रतिशत पुरुष ऐसा करते हैं। वहीं 53 प्रतिशत शादीशुदा महिलाओं और 43 प्रतिशत पुरुषों ने माना है कि शादी से पहले उनके अंतरंग संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed