{"_id":"60c7d3a681061e1bda321940","slug":"survey-43-percent-of-indias-consumers-did-not-buy-chinese-goods-business-increased-due-to-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण: भारत के 43 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने चीन के सामान नहीं खरीदे, कोविड-19 के चलते बढ़ा व्यापार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सर्वेक्षण: भारत के 43 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने चीन के सामान नहीं खरीदे, कोविड-19 के चलते बढ़ा व्यापार
Tue, 15 Jun 2021 03:39 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 03:39 AM IST
सार
- एक से 10 जून के बीच हुए सर्वेक्षण में देश के 281 जिलों के 17,800 नागरिकों ने हिस्सा लिया
- जनवरी-मई 2021 में चीन से होने वाले वार्षिक आयात में 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई
विज्ञापन
चीन का झंडा
- फोटो : Social media
विस्तार
ऑनलाइन कंपनी लोकलसर्कल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उसके सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले करीब आधे भारतीय उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने चीन के साथ सीमा पर तनाव के चलते पिछले 12 महीनों में चीन में बना कोई भी सामान नहीं खरीदा।
विज्ञापन
सर्वेक्षण एक से 10 जून के बीच किया गया और इसमें देश के 281 जिलों के 17,800 नागरिकों ने हिस्सा लिया। रिपोर्ट के अनुसार हालांकि जनवरी-मई 2021 में चीन से होने वाले वार्षिक आयात में 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जिसका कारण चीन से जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण और चिकित्सीय ऑक्सीजन उपकरणों के आयात में हुई वृद्धि है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया, असल में मध्यवर्ती वस्तुओं के भारतीय आयातों में चीन की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है और पूंजी वस्तुओं में यह 30 प्रतिशत है जबकि उपभोक्ता वस्तुओं में यह 26 प्रतिशत है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया, सर्वेक्षण में शामिल पहले सवाल के जरिए यह समझने की कोशिश की गई कि भारतीय उपभोक्ताओं ने पिछले 12 महीनों में चीन में बने कितने उत्पाद खरीदे। जवाब में 43 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने चीन में बना कोई भी सामान नहीं खरीदा।
जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। चीन के भी कई सैनिक मारे गए लेकिन उसने उनकी संख्या नहीं बताई है।