फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surgical strikes: gallantry awards for heroic jawans

सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल सूरमाओं को वीरता पुरस्कार, जानिए उनके नाम

Thu, 26 Jan 2017 12:24 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Thu, 26 Jan 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Surgical strikes: gallantry awards for heroic jawans
- फोटो : File Photo

नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले 4 और 9 पैरा के 19 सूरमाओं को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इनमें से एक जवान को कीर्ति चक्र जबकि उनके कमांडिंग अफसरों को युद्ध सेवा मेडल से भी सम्मानित करने का एलान किया गया है। 

विज्ञापन


आतंकियों को निशाना बनाने के लिए एलओसी पार करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले 4 पैरा के मेजर रोहित सूरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड दूसरा सबसे बड़ा असैन्य वीरता पुरस्कार है। गोरखा राइफल्स के हवलदार प्रेम बहादुर रेस्मी मगर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया। 9 पैरा के कमांडिंग अफसर कर्नल कपिल यादव और 4 पैरा के कमांडिंग अफसर कर्नल हरप्रीत संधू को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। युद्ध के दौरान विशिष्ट सेवा योगदान के लिए दिया जाने वाला यह एक उच्च स्तरीय सम्मान है। 
विज्ञापन


दो पैरा यूनिट्स के पांच जवानों को शौर्य चक्र सम्मान से भी नवाजा गया है जबकि 13 जवानों को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है। पिछले साल उरी स्थित सेना शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने सितंबर में एलओसी के पार आतंकियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक को सफल अंजाम दिया था। यह स्ट्राइक आतंकी हमलों का करारा जवाब था जिसमें कई आतंकी मारे गए थे। नए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक फिर की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने वीरता पुरस्कारों तथा रक्षा क्षेत्र के अन्य पुरस्कारों की मंजूरी दी है

Surgical strikes: gallantry awards for heroic jawans

मरणोपरांत अवार्ड पाने वालों में नायक गावड़े पांडुरंग महादेव भी हैं जिन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। लेफ्टि. कर्नल रंजीत सिंह पवार, मेजर कृष्णन मनोज कुमार, मेजर अमित देसवाल, नायक रण सिंह, नायक विजय कुमार एस, डीएससी के सिपाही रामचंद्र, सिपाही सत्य प्रकाश सिंह और सिपाही सतीश के अलावा सिग्नलमैन अजय सिंह चौधरी को मरणोपरांत सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रपति ने 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सैन्य बल जवानों और अन्य जवानों के लिए 398 वीरता पुरस्कारों तथा रक्षा क्षेत्र के अन्य पुरस्कारों की मंजूरी दी है। इनमें दो कीर्ति चक्र, 12 शौर्य चक्र, तीन सेना मेडल बार, 91 सेना मेडल, दो नव सेना मेडल, चार वायु सेना मेडल, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, पांच उत्तम युद्ध सेवा मेडल, दो अतिविशिष्ट सेवा मेडल बार, 49 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 14 युद्ध सेवा मेडल, चार सेना मेडल बार (कर्त्तव्य के प्रति समर्पण), आठ नव सेना मेडल (कर्त्तव्य के प्रति समर्पण), 14 वायु सेना मेडल (कर्त्तव्य के प्रति समर्पण), चार विशिष्ट सेवा मेडल बार और 119 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं। राष्ट्रपति ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए भी सात वीरता सम्मान, उत्कृष्ट सेवा तथा विशिष्ट सेवा सम्मान को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed