{"_id":"59c920c74f1c1b71548b4590","slug":"surgical-strike-was-conducted-to-send-a-message-for-terrorist-says-army-chief-bipin-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से भारत आते रहे आतंकी तो हम उन्हें जमीन में गाड़ते रहेंगे: आर्मी चीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक से भारत आते रहे आतंकी तो हम उन्हें जमीन में गाड़ते रहेंगे: आर्मी चीफ
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख बिपिन रावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि जरूरत पड़ने पर नियंत्रण रेखा के पार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जा सकती है। जनरल रावत ने कहा कि सीमा पार से आतंकी आते रहेंगे क्योंकि नियंत्रण रेखा से सटे आतंकवादी शिविर अब भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भी आतंकियों का ‘स्वागत’ करते रहेंगे और उन्हें जमीन के ढाई फीट नीचे पहुंचाते रहेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को एक किताब के विमोचन समारोह में पहुंचे जनरल रावत ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए संदेश था और उन्हें समझना चाहिए कि हम क्या कहना चाहते हैं। घुसपैठ के एक सवाल के जवाब में सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकियों का आना जारी है क्योंकि नियंत्रण रेखा के पास आतंकी शिविर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर में सैन्य शिविर पर आतंकी हमले के बाद सेना ने पिछले साल 28-29 सितंबर की रात को आतंकियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। सैन्य शिविर पर हुए इस हमले में 19 सैनिक मारे गए थे।
विज्ञापन
इंडियाज मोस्ट फीयरलेस नाम की यह किताब शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखी है, इसमें सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहे फौजियों के हवाले से बताया गया है कि किस जांबाजी से सेना अभियानों को अंजाम देती है।