फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   surgical strike was an answer for pakistan: nirmala Sitharaman

पाकिस्तान को सबक सिखाना जारी रहेगा, सर्जिकल स्ट्राइक हमारा जवाब: सीतारमण

Sat, 29 Sep 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sat, 29 Sep 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
surgical strike was an answer for pakistan: nirmala Sitharaman

सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान को उसकी कायराना हरकतों पर भारत का जवाब थी। पाकिस्तान ने इससे सबक लिया हो या नहीं लिया हो, सीमा पर हमारी सेना की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने शनिवार को कहा कि उड़ी के आतंकियों को पाकिस्तान का समर्थन था। उड़ी हमले में 17 जवानों के शहीद होने के बाद 28-29 सितंबर, 2016 की रात भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। अब दो साल बाद सरकार इसे पराक्रम पर्व के तौर पर मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुक्रवार को कहा कि भारत ने बीएसएफ के हेड कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा के साथ की गई बर्बरता का पाकिस्तान से बदला ले लिया है। उन्होंने कहा कि हाल में पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस से हथियार खरीदना हमारी विरासत

रूस से हथियार खरीदने पर अमेरिका के बदलते तेवर के बीच रक्षा मंत्री ने कहा कि एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम्स पर लंबे समय से बातचीत चल रही है। अब यह बातचीत सौदे को अंतिम रूप देने के चरण में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि रूस से हथियार खरीदना हमारी विरासत रही है।


राफेल पर संसद को लिखित में दिए हैं जवाब

राफेल विमान सौदे पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा, संसद में साफ कर दिया जाएगा कि इस सवाल का चार बार जवाब दिया जा चुका है। लिखित में भी जवाब दिए गए हैं। तथ्य वही हैं, लेकिन क्या विपक्ष उन जवाबों को स्वीकार कर रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed