फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surgical strike posters put up in the pm parliamentary constituency

पीएम मोदी के वाराणसी आने से पहले सर्जिकल स्ट्राइक के पोस्टरों से पटने लगा शहर

Sun, 23 Oct 2016 04:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 23 Oct 2016 04:46 AM IST
विज्ञापन
Surgical strike posters put up in the pm parliamentary constituency
- फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम पहली बार काशी आ रहे हैं। इस नाते कार्यकर्ता और पदाधिकारी और भी उत्साहित हैं। बाबतपुर से डीरेका के बीच जगह-जगह स्वागत द्वारों के अलावा शहर भर में सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


तिराहों-चौराहों को सजाने और पोस्टर-बैनर लगाने सहित अन्य तैयारियों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। जिले के सभी 15 मंडलों में दो टोली बनाकर पीएम की सभा के लिए आमंत्रण बांटा जा रहा है। मंडलवार तैयारियों के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तैनाती के अलावा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उनके संसदीय क्षेत्र की जनता में बेहद उत्साह है। मंडलवार चल रहीं तैयारियों की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी चंद्रशेखर सिंह, जयनाथ मिश्र, उमेश दत्त पाठक, प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी, सुरेश सिंह, अजय सिंह, दिलीप सोनकर, सुरेंद्र पटेल, बीना राय, अपर्णा श्रीवास्तव, सदानंद सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed