फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surgical Strike Congress brushes off Digvijay Singh statement Jairam Ramesh said this is his personal view

Surgical Strike: दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, जयराम रमेश बोले- यह उनके निजी विचार

Mon, 23 Jan 2023 08:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Jan 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Surgical Strike Congress brushes off Digvijay Singh statement Jairam Ramesh said this is his personal view
जयराम रमेश - फोटो : Social Media

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं। इससे कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है और न ही हम ऐसा सोचते हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय हित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का समर्थन किया है और समर्थन करना जारी रखेगी।

विज्ञापन




इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि केंद्र सरकार लगातार सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात करती है, लेकिन उनमें कितने लोगों को मार गिराया, इसका कोई सबूत नहीं है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान राहुल नफरत की बात कर देश को बदनाम कर रहे हैं, पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषणों को सुनना चाहिए। वह खुलेआम लोगों को मारने की बात करके नफरत फैला रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा था कि अनुच्छेद 370 हटने से किसका फायदा हुआ। केंद्र की तरफ से कहा गया कि आतंकवाद खत्म हो जाएगा और हिंदुओं का बोलबाला होगा। मगर हालात अलग हैं। जब से अनुच्छेद 370 हटी है तक से आतंकवाद बढ़ा है। जम्मू कश्मीर में रोज कुछ ना कुछ हो रहा है। पहले आतंकी घटनाएं घाटी तक सीमित थी, लेकिन अब राजोरी, डोडा तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की समस्या का निदान नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से यह प्रदर्शित होता है कि देश में की जा रही राहुल गांधी नीत पदयात्रा सिर्फ नाम की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है, जबकि वह और उनकी पार्टी के सहकर्मी देश तोड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि यह असल में भारत तोड़ो यात्रा है। यदि वे सशस्त्र बलों के खिलाफ बोलेंगे, तो भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी और कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करती है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वे नफरत में इस कदर अंधे हो गए हैं कि देश के प्रति उनका समर्पण घट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed