बीएमसी बनाम नाखुआ: जिंदा आदमी को अंतिम संस्कार केंद्र ले जाए जाने का मामला, ट्विटर पर जंग
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुरेश नाखुआ ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने दावा किया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कर्मचारी एक जिंदा व्यक्ति को दाह संस्कार केंद्र पर लेकर पहुंच गए। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मुझे लगता है कि हो सकता है महावसूली अघाड़ी सरकार की ओर से अंतिम संस्कार केंद्रों से महावसूली करने का टारगेट दिया गया हो।
वहीं, बीएमसी ने भी इस वीडियो को लेकर ट्वीट करते हुए नाखुआ से कुछ सवाल पूछे। बीएमसी ने यह बताने को कहा कि वीडियो कहां का है और आश्वासन दिया कि जांच के बाद हर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बीएमसी ने एक और ट्वीट में लिखा, 'जैसा कि हमारी फोन पर बात हुई हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया वीडियो की उत्पत्ति की जांच करें। दुर्भाग्य से आप भी स्थान और सत्यता के बारे में निश्चित नहीं थे। इसलिए हम आपकी ओर से इस संबंध में जानकारी का इंतजार कर रहे हैं ताकि आगे की योजना तय की जा सके।'
Sir,
as per our telephonic conversation with you,
we request you to please check and verify the origin of this video.
Unfortunately,
you too weren’t sure of the location and veracity of this video, thus, we shall wait for details from you to decide the way forward https://t.co/xrxDld9EBtविज्ञापन विज्ञापन— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) April 20, 2021
बीएमसी के इस ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता सुरेश नाखुआ ने पलटवार करते हुए उसे ही निशाने पर ले लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय बीएमसी, कृपया भटकाएं नहीं। पहला, हमारी फोन पर कोई बात नहीं हुई थी। हमारे बीच केवल व्हाट्सएप पर कुछ मैसेज भर किए गए थे। दूसरा, मैंने कहा था मैं स्थान के बारे में निश्चित नहीं हूं। मैंने कहा था कि मैं अपडेट करूंगा। आपसे अनुरोध करता हूं कि लोगों को भटकाएं नहीं।'
Dear @mybmc, pls don't mislead.
— Suresh Nakhua ( सुरेश नाखुआ ) (@SureshNakhua) April 20, 2021
1) It was not a *telephonic conversation*. It was just exchange of couple of Whatsapp messages.
2) Nowhere, I said I wasn't sure of the location. I just said "I will update".
Request you to NOT to mislead people. https://t.co/Jgtpigz5d2