{"_id":"6226a0e579338f25997ae967","slug":"surat-posco-court-sentenced-convicted-to-death-in-case-of-raping-and-murder-mother-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: मां-बेटी से दुष्कर्म कर हत्या के दोषी को मौत की सजा, एक अन्य को उम्र कैद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: मां-बेटी से दुष्कर्म कर हत्या के दोषी को मौत की सजा, एक अन्य को उम्र कैद
Tue, 08 Mar 2022 05:48 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सूरत
एजेंसी, सूरत
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 08 Mar 2022 05:48 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म और हत्या के दोषी को मौत की सजा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में सूरत की एक अदालत ने महिला और उसकी बेटी (11) के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के एक मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि एक अन्य आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में घटी इस घटना में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एएच धमानी की यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) की विशेष अदालत ने दोषी हर्ष सहाय गुर्जर को फांसी की सजा और हरिओम गुर्जर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक पीएन परमार ने बताया कि अदालत ने गुजरात सरकार को महिला और लड़की के पिता को संयुक्त रूप से साढ़े सात लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन