फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supriya Sule supports Ajit Pawar's NCP ambition: as a sister, I want my brother's all wishes to come true

NCP: अजित पवार ने की नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की मांग, सुप्रिया सुले बोलीं- भाई की इच्छाएं हों पूरी

Thu, 22 Jun 2023 01:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2023 01:18 PM IST
सार

एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अजीत पवार ने पार्टी में कोई पद दिया जाए कहकर प्रदेश अध्यक्ष पद का दावा किया है?

विज्ञापन
Supriya Sule supports Ajit Pawar's NCP ambition: as a sister, I want my brother's all wishes to come true
अजित पवार और सुप्रिया सुले के बीच दरार! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने बुधवार को पार्टी नेतृत्व से अपील की थी कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर दें और पार्टी संगठन में कोई भूमिका सौंपें। एनसीपी के 24वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पवार ने यह मांग रखी है। उनकी इस मांग पर कई सवाल उठने शुरू हो गए। इस पर, राकांपा की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि वह बहन के तौर पर चाहती हैं कि उनके भाई की सभी इच्छाएं पूरी हों।

विज्ञापन

राजनितिक गलियारों में हलचल
दरअसल, हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इस बदलाव से अजित पवार की नाराजगी के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अजीत और सुप्रिया ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया था। लेकिन, एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अजीत पवार ने पार्टी में कोई पद दिया जाए कहकर प्रदेश अध्यक्ष पद का दावा किया है?

विज्ञापन


सुले का बयान

इन सब सवालों के बीच, सुप्रिया सुले ने पत्रकारों से कहा कि मैं भी चाहती हूं कि अजीत दादा की इच्छाएं पूरी हों। यह संगठन का फैसला होगा कि अजित दादा को पार्टी में कोई पद दिया जाएगा या नहीं, लेकिन मुझे खुशी है कि वह पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा या नहीं यह पार्टी पर निर्भर करता है, लेकिन एक बहन के तौर पर मैं चाहती हूं कि मेरे भाई की सभी इच्छाएं पूरी हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे विपक्ष का नेता बनने में दिलचस्पी नहीं

अजीत पवार ने बुधवार को कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए और उन्हें पार्टी संगठन में कोई भूमिका सौंपे। मुंबई में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 24वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में अजित पवार ने यह मांग रखी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों का कहना है कि मैं विपक्ष के नेता के रूप में सख्त व्यवहार नहीं करता हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे विपक्ष के नेता के रूप में काम करने में कभी दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन पार्टी विधायकों की मांग पर भूमिका स्वीकार की। पवार ने कहा कि उनकी मांग पर फैसला करना एनसीपी नेतृत्व पर निर्भर है। मुझे पार्टी संगठन में कोई भी पद दें, और मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, मैं उसके साथ पूरा न्याय करूंगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed