फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supriya shrinate comment on kangana ranaut amravati mp navneet rana reacts news in hindi

Kangana Ranaut: 'पीएम मोदी से सीखना चाहिए', कंगना रनौत पर टिप्पणी के मामले पर कांग्रेस पर भड़कीं नवनीत राणा

Tue, 26 Mar 2024 05:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 26 Mar 2024 05:05 PM IST
सार

अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हमेशा कहती हैं कि उनकी पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है। ऐसे में कोई कांग्रेस नेता इस तरह की टिप्पणी करता है तो यह बहुत ही शर्मनाक है। 

विज्ञापन
supriya shrinate comment on kangana ranaut amravati mp navneet rana reacts news in hindi
नवनीत राणा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत पर टिप्पणी वाला मामला तेज हो गया है। अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखने की नसीहत दी है। नवनीत राणा ने सुप्रिया श्रीनेत पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा पोस्ट करके उन्होंने एक महिला का अपमान किया है। 
विज्ञापन


नवनीत राणा ने दी प्रतिक्रिया
नवनीत राणा ने कांग्रेस सांसद की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान कैसे करना चाहिए। पीएम मोदी ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया है। कंगना जैसी सभी महिलाएं अपना सम्मान, अपना स्वाभिमान लेकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का काम करती हैं। देश की महिलाएं इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। वह कांग्रेस को इसका जवाब जरूर देंगी।"
विज्ञापन
 

कांग्रेस पर भड़की भाजपा नेता
अमरावती की सांसद ने कहा कि कंगना रनौत पर टिप्पणी करना केवल कंगना को ही निशाना बनाना नहीं था। कांग्रेस के नेता शायद ये भूल रहे हैं कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी कांग्रेस की ही नेता थी। वर्तमान में सोनिया गांधी कांग्रेस का नेतृत्व कर रही हैं। प्रियंका गांधी हमेशा कहती हैं कि उनकी पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है। ऐसे में कोई कांग्रेस नेता इस तरह की टिप्पणी करता है तो यह बहुत ही शर्मनाक है। देश की महिलाएं इसकी निंदा करती हैं। 



सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी के बाद से ही भजपा और उनकी सहयोगी पार्टियां लगातार उनपर निशाना साध रही है। कांग्रेस नेता ने अपनी टिप्पणी पर सफाई पेश करते हुए बताया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि, विवाद के बाद उस पोस्ट को हट दिया गया है। बता दें कि भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed