फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court will investigation anomalies in suicide and mental health law

आत्महत्या व मानसिक स्वास्थ्य कानून में विसंगतियों का परीक्षण करेगा सुप्रीम कोर्ट

Sat, 12 Sep 2020 05:40 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 12 Sep 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court will investigation anomalies in suicide and mental health law
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा-309 और मानसिक स्वास्थ्य कानून के प्रावधानों में असंगति का परीक्षण करने का निर्णय लिया है। शीर्ष अदालत ने अटॉर्नी जनरल को नोटिस जारी कर केंद्र सरकार से पूछा है कि आखिर इस कानून के प्रावधान को कैसे उचित ठहराया जा सकता है, जो किसी व्यक्ति को गंभीर तनाव की स्थिति में परोक्ष रूप से खुदकुशी करने की अनुमति देता है।

विज्ञापन

आईपीसी की धारा-309 की वैधता को चुनौती देने वाली एक लंबित याचिका के साथ जोड़ दिया
चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की तीन सदस्यीय पीठ ने मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम, 2017 की धारा-115 व आईपीसी की धारा-309 (आत्महत्या के प्रयास) की खामियों की समीक्षा का निर्णय लिया है। मालूम हो कि धारा-309 दंडनीय अपराध है, जिसमें एक वर्ष कैद की सजा का प्रावधान है। पीठ ने कहा, हमारा मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम, 2017 की धारा 115 आईपीसी की धारा-309 पर प्रभाव डालती है।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने इस मामले को आईपीसी की धारा-309 की वैधता को चुनौती देने वाली एक लंबित याचिका के साथ जोड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील एएन एस नादकर्णी को इस मामले में सहायता करने के लिए न्याय मित्र बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed