फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court will hear soon by the Church on divorce

चर्च द्वारा तलाक पर जल्द सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Tue, 05 Jul 2016 05:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 05:01 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court will hear soon by the Church on divorce

चर्च द्वारा तलाक को मंजूरी इंडियन कॉमन लॉ के तहत वैध माना जाए या नहीं, इस पर दाखिल जनहित याचिका पर तेजी से सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने अटॉर्नी जनरल और याचिकाकर्ता क्लेरेंस पाइस की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सोली सोराबजी की उस अंतरिम आवेदन को स्वीकार कर लिया है, जिसमें इस मामले में जल्द सुनवाई की गुहार लगाई गई थी।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता कर्नाटक के कैथोलिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। याचिका में कहा गया है कि जैसे इस्लाम में तीन तलाक को मान्यता है तो क्रिश्चियन लॉ के तहत किए जाने वाले निर्णयों को भी वैध माना जाए।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि कई कैथोलिक दंपति क्रिश्चियन कोर्ट से तलाक का आदेश लेते हैं, उसके बाद जब वे दोबारा शादी करते हैं तो उन पर बहुविवाह का मुकदमा चलता है। क्रिश्चियन कोर्ट द्वारा दिए गए तलाक को आपराधिक और दीवानी अदालतें मान्यता नहीं दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed