फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court will hear plea to add stubble burning to MSP

पराली जलाने को एमएसपी से जोड़ने की याचिका सुनेगा सुप्रीम कोर्ट

Wed, 07 Oct 2020 03:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 07 Oct 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court will hear plea to add stubble burning to MSP
पराली से चारा बनाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति जता दी है, जिसमें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को किसानों के पराली जलाने से जोड़ने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता की मांग है कि एमएसपी का एक हिस्सा रोक लिया जाए और उसे बाद में उस किसान के पराली नहीं जलाने का सत्यापन होने पर रिलीज कर दिया जाए।

विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के मुद्दे पर सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तारीख तय की है।  इस पर केंद्र सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एमएसपी के साथ छेड़छाड़ किसानों के हित में नहीं होगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे पर अपना जवाब दाखिल करेगी।
विज्ञापन



इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने कहा कि उन्होंने इस मामले में एक अन्य याचिका दाखिल की है। उन्होंने सुझाव दिया कि एमएसपी के एक हिस्से को इस बात के सत्यापन के लिए रोक लिया जाए कि किसान पराली जलाने में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सुझाव एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर आधारित है। दीवान ने पराली जलाने के संबंध में जंगल की आग को नियंत्रित करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की नकल लागू करने का सुझाव भी दिया। किसान यूनियन की तरफ से पेश एडवोकेट चरनपाल सिंह ने कहा कि वे एमएसपी रोकने के सुझाव का विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed