फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates MPSC paper leak Rutuja Patil Nagpur Mumbai Pune Palghar politics crime and other news

महाराष्ट्र: अनशन के पांचवे दिन जरांगे की बिगड़ी तबीयत, पुणे यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी की फोटो हटाने पर सियासत

Wed, 02 Sep 2026 08:32 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 02 Sep 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates MPSC paper leak Rutuja Patil Nagpur Mumbai Pune Palghar politics crime and other news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र राज्य लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा (ग्रुप बी) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ऋतुजा पाटिल को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को नंदूरबार से गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा से पहले ऋतुजा को लीक हुआ प्रश्नपत्र मिल गया था। उसे सलाह दी गई थी कि शक से बचने के लिए वह जानबूझकर 10 सवालों के गलत जवाब दे। परीक्षा में उसने सातवीं रैंक हासिल की थी। ऋतुजा के साथ अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। विभिन्न स्थानों पर छापे और पूछताछ के बाद ऋतुजा को नंदूरबार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे लेकर मुंबई पहुंची और स्थानीय कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे मुंबई अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया। प्रेम प्रकरण का मामला सामने आने के बाद एमपीएससी ने ड्रग्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी। ऋतुजा के प्रेमी गौरव पाटिल से उसका ब्रेकअप होने के बाद पेपर लीक मामले का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन


मुंबई में युगांडा के कारोबारी पर दो बार हमला, 8 पर FIR
खार इलाके में युगांडा के कारोबारी प्रिंस लुईस मुशाबे पर दो बार हमला हुआ। पुलिस ने एक महिला सहित 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मुशाबे रविवार रात 'रास्ता बाउंस' पब गए थे। सोमवार तड़के 1 बजे उनकी कोहनी गलती से एक महिला से छू गई। महिला और उसके साथियों ने उन्हें थप्पड़ मारे। बाउंसरों ने मुशाबे को बाहर निकाला। बाद में, मुशाबे जब कैब में थे, महिला ने अभद्र इशारे किए। उसने गाली भी दी। मुशाबे के बाहर आने पर पुरुषों के समूह ने उन्हें रोका और हमला किया। एक बाउंसर ने उन्हें बचाया और खार पुलिस स्टेशन भेजा। हमले में उनकी कलाई घड़ी क्षतिग्रस्त हुई। मुशाबे को भाभा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बाएं कान में सुनने में दिक्कत बताई। पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की। इनमें मुराद अल रहीसी, रितिका अल रहीसी, नईमुद्दीन शेख हैं। अन्य आरोपी मोहित रामराजे, नवनीत झा और अर्णव झा हैं। ये सभी फिल्म उद्योग में संघर्षरत कलाकार हैं। आरोपियों को सोमवार शाम नोटिस देकर छोड़ा गया। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे का अनशन पांचवें दिन, बिगड़ी तबीयत
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई और बताया कि उनका ब्लड शुगर कम हो गया है। डॉक्टरों ने IV फ्लूइड लेने की सलाह दी, लेकिन जरांगे ने इनकार कर दिया। वह मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र देने, ओबीसी आरक्षण का लाभ दिलाने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने समेत कई मांगों पर अड़े हैं। जलना कलेक्टर ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की, लेकिन जरांगे ने सरकार की दलील मानने से इनकार कर दिया।

मोदी की फोटो विवाद पर BJP-MNS में मतभेद, युवा मोर्चा ने दी जवाब की चेतावनी

महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटाने को लेकर भाजपा और एमएनएस के बीच विवाद बढ़ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने युवा मोर्चा से प्रदर्शन नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को शिक्षित करना चाहती है, गुंडा नहीं बनाना। वहीं BJYM अध्यक्ष कृष्णराज महाडिक ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपनी भावनाएं दबाने वाली पीढ़ी नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा के किसी कार्यक्रम में एमएनएस ने व्यवधान डाला तो उसी तरह जवाब दिया जाएगा। विवाद पुणे के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में मोदी की फोटो हटाने से शुरू हुआ था।
विज्ञापन

जमीन बेचने से नाराज बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता को पीटा, डंडों से किया हमला
महाराष्ट्र के पुणे जिले में जमीन बेचने से नाराज दो बेटों ने कथित तौर पर अपने बुजुर्ग माता-पिता पर डंडों से हमला कर दिया। घटना 30 अगस्त की शाम इंदापुर तहसील के तरंगवाड़ी गांव में हुई। 65 वर्षीय किसान तुकाराम राउत के मुताबिक, वह अपनी बीमार पत्नी अंजना के साथ टहल रहे थे, तभी दोनों बेटे कार से पहुंचे। बेटों ने मां के नाम की जमीन बेचने को लेकर सवाल किया और दंपती की पिटाई कर दी। हमले में दोनों घायल हुए। आरोपियों ने जमीन का सौदा रद्द नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नासिक में राहुल गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से की मुलाकात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक पहुंचे और पार्टी के नए जिला अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पदाधिकारियों और उनके परिवारों से बातचीत कर कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया। महाराष्ट्र कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पिछले 8-10 दिनों से प्रशिक्षण ले रहे थे, जिसका समापन बुधवार को हुआ। इस बीच, नासिक की मेयर हिमगौरी आहेर-अडाके समेत भाजपा की महिला नेताओं और समर्थकों ने राहुल गांधी के दौरे के विरोध में मार्च निकाला। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का विरोध करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ठाणे में सस्ते घर और शेयर ट्रेडिंग में 12 फीसदी मासिक रिटर्न का झांसा देकर 3 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 64 वर्षीय बुजुर्ग को भिवंडी के मनकोली में आसान किस्तों पर फ्लैट देने का लालच दिया। साथ ही शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर हर महीने 12 फीसदी ब्याज देने का वादा किया। भरोसे में आकर बुजुर्ग ने अपने और रिश्तेदारों के नाम से 2.24 करोड़ रुपये निवेश किए। आरोपियों ने केवल 1.06 करोड़ रुपये लौटाए। इसी तरीके से बुजुर्ग के परिचितों से भी 1.79 करोड़ रुपये लिए गए। पुलिस ने 31 अगस्त को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed