{"_id":"5bd8beabbdec2269407ef8be","slug":"supreme-court-will-decide-whether-swami-sanand-body-should-be-sent-to-sadan-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि स्वामी सानंद को मातृ सदन भेजा जाए या नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि स्वामी सानंद को मातृ सदन भेजा जाए या नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी सानंद का शव लोगों के दर्शन के लिए हरिद्वार के मातृ सदन में रखा जाएगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई करेगा। फिलहाल स्वामी सानंद का शव ऋषिकेश स्थित एम्स में ही रहेगा।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली पीठ शुक्रवार को यह तय करेगी कि स्वामी सानंद का पार्थिव शरीर मातृ सदन में भेजा जाए या नहीं? मालूम हो कि डॉ. विजय वर्मा की याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने 26 अक्टूबर को गंगा रक्षा के लिए बलिदान दे चुके स्वामी सानंद केशव को आठ घंटे के लिए मातृ सदन में रखने का आदेश दिया था, लेकिन उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट केआदेश को एम्स, ऋषिकेश ने चुनौती दी थी। वहीं डॉ. वर्मा भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए है और उन्होंने हाईकोर्ट केआदेश को बहाल करने की गुहार की है।
विज्ञापन