{"_id":"5ad856ee4f1c1ba67f8b56ba","slug":"supreme-court-website-hacked-and-its-doubt-cyber-attack-done-from-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुल रही सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट supremecourtofindia.nic.in, ब्राजील के हैकर्स पर शक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नहीं खुल रही सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट supremecourtofindia.nic.in, ब्राजील के हैकर्स पर शक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Apr 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज बीएच लोया की मौत की जांच पर फैसले के दिन गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट हैक हो गई। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (आईटी) के साइबर सुरक्षा विभाग द्वारा इसकी पुष्टी की गई है। इस साइबर हमले में ब्राजील के हैकर्स का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट को खोलने पर पत्ती जैसी तस्वीर दिखायी दे रही है। साथ ही अंग्रेजी में एक संदेश लिखकर आ रहा है जिसमें हाईटैक ब्राजील हैक टीम हैकेडो पोर दर्शा रहा है। दोपहर 12 बजे के करीब हैक हुई सर्वोच्च अदालत की वेबसाइट पर दोपहर डेढ़ बजे दूसरा संदेश यह दिखाने लगा कि साइट की मरम्मत चल रही है।
विज्ञापन
आईटी मंत्रालय के एक अधिकारी ने शीर्ष अदालत की वेबसाइट हैक होने की पुष्टी करते हुए कहा कि भारतीय कम्प्यूटर आपातकालीन रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) इस पर अध्ययन कर रहा है कि ऐसा कैसे हुआ। याद रहे कि सीईआरटी-इन आईटी मंत्रालय का साइबर सुरक्षा विभाग है जो देश में होने वाले साइबर हमलों पर नजर रखता है और बचाव के उपाय करता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि सीईआरटी-इन ने सुप्रीम कोर्ट में मौजूद तकनीकी अधिकारियों से इस बारे में बात की है और उन्हें इस हमले से बचाव के बारे में सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट एनआईसी द्वारा तैयार की गई है और आईटी मंत्रालय की रिस्पॉन्स टीम इस पर काम कर रही है। साथ ही ऐसा भविष्य में नहीं हो, इसके लिए सीईआरटी-इन काम कर रहा है।
हाल ही में रक्षा मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों की वेबसाइट बाधित हो गई थी। इस पर आईटी मंत्रालय ने देर रात स्पष्ट किया था कि वेबसाइटें हैक नहीं हुई हैं। हालांकि इससे पहले रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी थी।
गौरतलब है कि 2013 में भी इन हैकरों ने भारतीय वेबसाइट को निशाना बनाया था। सुप्रीम कोर्ट के वेबसाइट नहीं खुलने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके हैक होने की सूचना भी दी। साथ ही यूजर्स ने दावा किया कि साइट डाउन नहीं हुई है बल्कि हैक की गई है।