फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court verdict in contempt case against comedian Kunal kamra toda

कॉमेडियन कुणाल के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

Fri, 18 Dec 2020 02:40 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court verdict in contempt case against comedian Kunal kamra toda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : facebook

सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ अवमानना मामले में शीर्ष अदालत शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बृहस्पतिवार को संक्षिप्त सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील निशांत कटनेश्वरकर ने पीठ से कहा कि कुणाल कामरा ने सुप्रीम कोर्ट के बारे में आपत्तिजनक ट्वीट किए। यहां तक अवमानना मामले की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का मजाक उड़ाया।
विज्ञापन



एक ट्वीट में तो कुणाल ने तिरंगे को भगवा झंडे में बदल दिया। अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि कुणाल के ट्वीट बेहद आपत्तिजनक हैं। दरअसल अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए से नाराज कुणाल ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्टूनिस्ट रक्षिता तनेजा पर भी आज आएगा फैसला
कार्टूनिस्ट रक्षिता तनेजा के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा। रक्षिता पर भी सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। याचिकाकर्ता के वकील पीएस नरसिम्हा ने कहा कि तनेजा द्वारा की गई टिप्पणी इतनी आपत्तिजनक है कि इसके मेरिट पर भी बहस की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed