{"_id":"6b0a9f5f9f821e1f9b0d4740","slug":"supreme-court-update-troubles-mount-for-bjp-mla-from-bihar-supreme-court-dismisses-plea-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट अपडेट: बिहार के भाजपा विधायक की बढ़ीं मुश्किलें: सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट अपडेट: बिहार के भाजपा विधायक की बढ़ीं मुश्किलें: सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
Sat, 28 Nov 2026 03:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट अपडेट
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह की एक याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में उन्होंने चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग की गई थी, जिसमें 2025 में मोहिउद्दीननगर (बिहार) विधानसभा क्षेत्र से उनके चुनाव को अमान्य घोषित करने की मांग की गई थी। सिंह ने पटना हाईकोर्ट के 12 अगस्त के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने उस आदेश में, चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग वाली सिंह की अर्जी को ठुकरा दिया था।
सिंह की याचिका पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच के सामने सुनवाई हुई। सिंह के वकील ने दलील दी कि वे एक निर्वाचित उम्मीदवार हैं, और उनके खिलाफ एक चुनाव याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने आपराधिक रिकॉर्ड का खुलासा नहीं किया और अपनी आय के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं दी। उन्होंने बेंच को बताया कि सिंह ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका को खारिज करने के लिए एक अर्जी दी थी। उनका तर्क था कि यह याचिका कानून के हिसाब से नहीं है और इसमें कार्रवाई का कोई ठोस आधार (कॉज ऑफ एक्शन) नहीं बताया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।