फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court to hear petition on Kathua rape case witnesses

कठुआ गैंगरेप मामला: गवाहों की याचिका पर 16 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Tue, 15 May 2018 03:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 May 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
Supreme court to hear petition on Kathua rape case witnesses

कठुआ गैंगरेप व हत्या मामले के तीन गवाहों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जम्मू-कश्मीर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 16 मई को सुनवाई करेगा। सोमवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष साहिल शर्मा और दो अन्य की याचिका पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई गई थी। तीनों गवाह मामले में नाबालिग आरोपी विशाल जगोत्रा के दोस्त हैं।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष तीनों गवाह बयान दर्ज करा चुके हैं। मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान में तीनों ने आरोप लगाया कि 19 मार्च से 31 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मारा-पीटकर गलत बयान लिए, जिनका सच्चाई से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी से 10 फरवरी के बीच आरोपी विशाल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उनके साथ था। इस दौरान विशाल ने उनके साथ परीक्षा भी दी थी। 
विज्ञापन


जांच में सहयोग को तैयार हैं गवाह
याचिका में आरोप लगाया है कि अब जम्मू-कश्मीर पुलिस उन्हें बार-बार समन भेजकर दोबारा बयान दर्ज कराने को कह रही है। साथ ही उनके परिवारों पर दबाव डाला जा रहा है। तीनों गवाहों ने कहा है कि पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने के बावजूद उन्होंने मजिस्ट्रेट के समक्ष सही बयान दिया है। उनका कहना है कि वे पुलिस जांच में सहयोग को हर वक्त तैयार हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुलिस के समक्ष दर्ज बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग आरोपी पर अलग चार्जशीट
7 मई को सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ गैंगरेप व हत्या की सीबीआई जांच से इनकार करते हुए मामले को जम्मू-कश्मीर से पंजाब के पठानकोट ट्रांसफर कर दिया था। मामले का ट्रायल रोजाना और बंद कमरे में होगा। आठ साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले की एक अदालत में सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। वहीं, नाबालिग आरोपी के खिलाफ अलग चार्जशीट दाखिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed