फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court temporarily permitted 208 students to sit in exam of judge

सुप्रीम कोर्ट ने 208 छात्रों को जज की परीक्षा में अस्थायी रूप से बैठने की दी इजाजत

Fri, 21 Sep 2018 09:27 PM IST
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
Supreme court temporarily permitted 208 students to sit in exam of judge
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देशव्यापी शोक के चलते अधर में लटके छात्रों के भविष्य को सुप्रीम कोर्ट ने राह दिखाई है। दरअसल, शोक के दौरान डाक पहुंचने में देरी के कारण 208 छात्र जज की परीक्षा में बैठने से महरूम रह गए थे। सर्वोच्च अदालत ने इन अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की इजाजत दी है। साथ ही डाक विभाग को बेवजह देरी का कारण बताने के लिए कहा है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति कूरियन जोसफ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने इन 208 अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की भर्ती के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा में अस्थायी रूप से बैठने की इजाजत दे दी है। वास्तव में मुख्य परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख 25 अगस्त थी। यह आवेदन जबलपुर हाईकोर्ट की रजिस्ट्री तक पहुंचने थे। इन अभ्यर्थियों का दावा है कि उन्होंने 21 अगस्त को या उससे पहले स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजा था लेकिन उनका आवेदन 25 अगस्त तक हाईकोर्ट रजिस्ट्री को नहीं मिला। जिस कारण उन्हें मुख्य परीक्षा में उन्हें बैठने से वंचित किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद सात दिनों के शोक को डाक देरी से पहुंचने का एक कारण बताया गया है। मालूम हो कि गत 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का निधन हुआ था। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने पीठ ने कहा कि आवेदन पहुंचने में देरी डाक विभाग के कारण हुई है ऐसे में अभ्यर्थियों का इसकी सजा नहीं मिलनी चाहिए। पीठ ने उनकी दलीलों को स्वीकार करते हुए सभी 208 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार केपास जाकर डाक भेजने का प्रमाण पेश कर एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए कहा है। हालांकि पीठ ने साफ किया है कि परीक्षा में बैठने की अनुमति देना अंतरिम व्यवस्था है। याचिका के अंतिम निर्णय पर उनका भविष्य निर्भर होगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पोस्ट मास्टर जनरल को जांच कर यह पता लगाने के लिए कहा है कि देरी से डाक पहुंचने की वजह क्या थी। पोस्ट मास्टर जनरल को एक महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed