फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court takes tough stand on being used to sex to claim consent

Supreme Court: सहमति का दावा करने के लिए यौन संबंध का आदी होने की बात पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; की अहम टिप्पणी

Thu, 27 Mar 2025 05:30 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 27 Mar 2025 05:30 AM IST
सार

शीर्ष अदालत ने राजू उर्फ नृपेंद्र सिंह और दो अन्य की ओर से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया। अपील में 17 वर्षीय किशोरी को उसके रोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर ले जाने के बाद उसके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए उन्हें दी गई 10 साल की सजा को बरकरार रखा गया था।

विज्ञापन
Supreme Court takes tough stand on being used to sex to claim consent
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के मामलों में उस मेडिकल रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है, जिसमें सहमति से संबंध के पक्ष में यौन संबंध के आदी होने की बात कही गई है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संजय करोल की पीठ ने इन शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह पुरानी धारणा के अलावा और कुछ नहीं है, जिसका उद्देश्य पीड़िता को नैतिक रूप से शर्मिंदा करना है।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने राजू उर्फ नृपेंद्र सिंह और दो अन्य की ओर से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया। अपील में 17 वर्षीय किशोरी को उसके रोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर ले जाने के बाद उसके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए उन्हें दी गई 10 साल की सजा को बरकरार रखा गया था। पीठ ने कहा कि जब घटना के समय पीड़िता नाबालिग साबित हो जाती है तो सहमति का प्रश्न स्वयं अप्रासंगिक हो जाता है। अपीलकर्ताओं ने दावा किया था कि लड़की अपने अभिभावक को बताए बिना स्वेच्छा से उनके साथ घर से चली गई थी और वह दो महीने तक उनके साथ रही और उस दौरान वह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करके सिद्धि, रीवा, इलाहाबाद और दिल्ली जैसी कई जगहों पर गई, जहां वह मदद के लिए कॉल या अलार्म बजा सकती थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, जिससे स्पष्ट है उसकी सहमति थी। पीठ ने कहा, भले ही सहमति के तर्क पर विचार किया जाए, हम इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि आरोपी अपीलकर्ता पुरुष थे, जिन्होंने नाबालिग पीड़िता को जान को खतरा पहुंचाकर लंबे समय तक बंधक बनाए रखा था।
विज्ञापन


लगातार भय के माहौल में काम करने को खारिज करना अतार्किक
पीठ ने कहा कि पीड़िता द्वारा लगातार भय के माहौल में काम करने को खारिज करना अतार्किक होगा क्योंकि दो महीने की अवधि में आरोपी व्यक्तियों द्वारा उसका दुष्कर्म किया जा रहा था। आरोपी डर से यौन संबंध बनाने को पीड़िता की सहमति के रूप में नहीं समझा जा सकता है। अदालत ने यह भी कहा कि उसके शरीर पर चोटों की कमी भी मामले के तथ्यों में एक महत्वपूर्ण कारक नहीं होनी चाहिए क्योंकि अपराध दो महीने तक जारी रहा और दुष्कर्म की पहली घटना के काफी समय बाद चिकित्सा जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर में देरी का सामान्य नियम दुष्कर्म मामलों में लागू नहीं होता
अपीलकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज करने में देरी का मुद्दा भी उठाया। इस पर पीठ ने कहा कि देरी का मुद्दा भी मामले के लिए अप्रासंगिक होगा, क्योंकि देरी का सामान्य नियम दुष्कर्म के मामलों पर लागू नहीं होता है। अपीलकर्ताओं ने पहले से काटी गई सजा की अवधि को कम करने का भी तर्क दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई, 2014 को उनकी सजा को निलंबित कर दिया था। पीठ ने कहा, हमें लगता है कि अपीलकर्ताओं ने कोई भी अच्छा आधार नहीं बताया जिसके आधार पर  ट्रायल कोर्ट के निष्कर्षों में हस्तक्षेप किया जा सके। पीठ ने कहा कि न्याय तभी पूरा होगा जब आरोपी-अपीलकर्ता 10 साल की सजा की पूरी अवधि भुगतेंगे। कोर्ट ने अपीलकर्ताओं को आठ सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed