फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court seeks response from Tamil Nadu government on DMK petition over AIADMK

सुप्रीम कोर्ट ने डीएमके की याचिका पर तमिलनाडु सरकार से मांगा जवाब, 14 को होगी सुनवाई

Tue, 04 Feb 2020 02:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Feb 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court seeks response from Tamil Nadu government on DMK petition over AIADMK
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को द्रमुक की एक याचिका पर तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा। इस याचिका में डीएमके ने आरोप लगाया है कि राज्य विधानसभा के अध्यक्ष ने अन्नाद्रमुक के 11 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन


द्रमुक ने 2017 में विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के खिलाफ वोट करने वाले उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम समेत अन्नाद्रमुक के 11 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने द्रमुक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की इस दलील पर संज्ञान लिया कि अयोग्य ठहराये जाने वाली याचिका अध्यक्ष के समक्ष मार्च 2017 में पेश की गई थी और लगभग तीन वर्षों के बाद भी अध्यक्ष ने इस याचिका पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


पीठ ने द्रमुक की याचिका पर तमिलनाडु सरकार को अपना जवाब रखने को कहा है। न्यायालय ने याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 14 फरवरी तय की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed