फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court seeks response from environmentalist at airport near Taj Mahal

सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के पास एयरपोर्ट पर मांगा पर्यावरणविद से जवाब

Sat, 23 Nov 2019 02:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 23 Nov 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court seeks response from environmentalist at airport near Taj Mahal
supreme court - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आगरा में ताजमहल के करीब नया नागरिक एयरपोर्ट बनाए जाने को लेकर पर्यावरणविद एमसी मेहता से केंद्र सरकार के हलफनामे पर जवाब मांगा है। केंद्र सरकार ने हलफनामा में कहा है कि वह एयरपोर्ट निर्माण के लिए पर्यावरणीय मंजूरी देने को तैयार है। मेहता ने 1984 में ताजमहल और उसके चारों तरफ के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की मांग वाली जनहित याचिका दाखिल की थी।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस बीआर गवई की पीठ शुक्रवार को मेहता की लंबित जनहित याचिका में बहुत सारे अंतरिम आवेदनों पर सुनवाई कर रही थी। इनमें से एक ताजमहल सहित चार विश्व धरोहर स्थलों की मौजूदगी वाले ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) के तहत नागरिक एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित है।
विज्ञापन


टीटीजेड को पर्यावरणीय संवेदनशील श्रेणी में रखा जाता है और यह आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस व एटा तथा राजस्थान के भरतपुर जिलों में करीब 10,400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एएनएस नाडकर्णी ने कहा कि पर्यावरण व वन मंत्रालय ने इस एयरपोर्ट के निर्माण के संबंध में एक हलफनामा दाखिल किया है और वह इस परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी देने को तैयार है। उन्होंने पीठ को बताया कि परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किए जा चुके हैं।


एएसजी की इस दलील का मेहता की तरफ से विरोध किया गया और उन्होंने पीठ से इसके जवाब में एक हलफनामा दाखिल करने की अनुमति मांगी। इस पर पीठ ने अनुमति दे दी।

हालांकि पीठ ने यह भी सवाल किया कि जब आगरा में पहले से ही विमान उतरते रहे हैं तो आपको क्या ऐतराज है? इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता ऐश्वर्या भाटी ने पीठ को बताया कि ताजमहल के संरक्षण का विजन डॉक्यूमेंट अदालत में दाखिल किया जा चुका है। पीठ ने अब विभिन्न अंतरिम याचिकाओं पर अगले बुधवार को सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed