फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court seeks information from the government about Haj quota

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगी हज कोटे के बारे में जानकारी

Tue, 20 Feb 2018 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Feb 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court seeks information from the government about Haj quota
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को मंगलवार तक हज कोटे के आवंटन और खाली कोटे के बारे में बताने को कहा है। शीर्ष अदालत केरल हज कमेटी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें हज यात्रियों के राज्यवार कोटे को भेदभावपूर्ण बताया गया है।
विज्ञापन


खाली सीटों के बारे में भी बताना होगा शीर्ष अदालत को

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) पिंकी आनंद को मंगलवार को हलफनामे के जरिये हज कोटे की सीटों के बारे में बताने को कहा है। साथ ही खाली पड़ी सीटों के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पिंकी आनंद ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने भारत सरकार को हर वर्ष 1.75 लाख हज यात्रियों को भेजने की अनुमति दी है। केंद्र और केंद्रीय हज कमेटी ने राज्य हज कमेटी से सलाह कर हर राज्य में मुस्लिम आबादी को देखते हुए कोटा निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि 1.75 लाख में से 1.25 लाख सीट राज्य हज कमेटी द्वारा बांटी जाती हैं। शेष सीटें प्राइवेट टूर ऑपरेटर को दी जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 65 से 70 आयु वर्ग के उन आवेदकों केबारे में विस्तृत जानकारी मांगी है जो चार बार हज यात्रा के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें हज यात्रा की अनुमति नहीं मिली है।


केरल हज कमेटी का दावा, कोटा निर्धारण दोषपूर्ण 

केरल हज कमेटी की याचिका में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने भारत सरकार को हर वर्ष 1.7 लाख हज यात्रियों को भेजने की अनुमति दी है। भारत सरकार ने राज्यों में मुसलमानों की आबादी को देखते हुए हज यात्रियों का कोटा निर्धारित किया है। कमेटी का कहना कि यह कोटा दोषपूर्ण है। बिहार से 12 हजार हज यात्रियों का कोटा है जबकि वहां आवेदन 6,900 ही आते हैं। वहीं केरल के लिए 6,000 का कोटा है लेकिन आवेदन 95 हजार लोगों के आते हैं। ऐसे में बिहार के हर आवेदक को हज पर जाने की अनुमति मिल जाती है। वहीं केरल में स्थिति ठीक इसके विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed