फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court says, State tell us what measures they have taken to stop burning stubble

राज्य बताएं पराली जलाने से रोकने को उन्होंने क्या उपाय किए: सुप्रीम कोर्ट

Sun, 02 Aug 2020 11:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 02 Aug 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Supreme court says, State tell us what measures they have taken to stop burning stubble
पराली जलाते किसान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारों से पराली (फसलों के अवशेष) जलाने से रोकने को किए गए उपाय बताने को कहा है। इन राज्यों में पराली जलाने के कारण वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन


कोर्ट ने राज्यों से पिछले साल पराली जलाने की घटनाओं की जानकारी के साथ ही उनकी लोकेशन और इनके लिए जिम्मेदार किसानों की संख्या भी मांगी है ताकि इन इलाकों में पहले से ही पराली जलाने से रोकने के विशेष इंतजाम किए जा सकें। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा, पराली जलाने के मामले में हम अगली तारीख पर डिजिटल बैठक के जरिये दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों से सुनना चाहेंगे कि उन्होंने इसे रोकने के क्या उपाय किए हैं। अब वक्त नजदीक आ रहा है, जब इसे जलाना शुरू किया जाएगा। साथ ही हलफनामा दायर कर यह भी बताएं कि पिछले साल पराली जलाने के कितने मामले थे। किन-किन स्थानों पर इसे जलाया गया और कितने किसान इसके जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि इस साल पहले से ही उन इलाकों में उचित प्रबंध किए जा सकें। पीठ ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि एएफसी इंडिया लिमिटेड ने खेतों में पराली जलाने की समस्या को खत्म करने की तकनीक विकसित कर ली है और संबंधित राज्यों को इस पहलू पर अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ ही बताना चाहिए कि वे इसे जलाने से रोकने के लिए क्या कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed