फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court says, Jairam Ramesh keep his stand with the government

सरकार के पास अपना पक्ष रखें जयराम रमेश: सुप्रीम कोर्ट

Wed, 06 May 2020 03:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 May 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
Supreme court says, Jairam Ramesh keep his stand with the government
जयराम रमेश(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का प्रभावी तरीके से लागू करने की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि याचिका में कोरोना महामारी के दौर में जो रियायत मांगी गई है, उसके लिए पहले सरकार के पास जाना चाहिए था। इसके बाद जयराम रमेश ने अपनी याचिका वापस ले ली और सरकार के पास अपनी बातें रखने की अनुमति मांगी, जिसकी पीठ ने इजाजत दे दी।
विज्ञापन


याचिका में कोरोना संकट के समय में बिना राशन कार्ड प्रवासी मजदूरों व अन्य को मुफ्त राशन देने की मांग थी। जयराम के वकील सलमान खुर्शीद ने पीठ से कहा कि मजदूर अपने गांव लौट रहे हैं। उनका राशन कार्ड वहां का बना हुआ है जहां वे काम करते हैं। ऐसे में उन्हें उनके गांव में बिना राशन कार्ड मुफ्त अनाज नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed