फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court says entire CAT tribunal has collapses directs extension of tenure of members news in Hindi

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: कैट ट्रिब्यूनल ढह रहा है, खाली पड़े हैं कई पद, सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने का निर्देश

Fri, 13 May 2022 08:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 May 2022 08:50 PM IST
सार

कैट में अनुमति प्राप्त क्षमता 69 न्यायाधीशों की है और केवल 27 न्यायाधीश पदों पर हैं। ट्रिब्यूनल में चेयरपर्सन के साथ 43 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
Supreme Court says entire CAT tribunal has collapses directs extension of tenure of members news in Hindi
Supreme Court - फोटो : PTI (File)

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) में बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि पूरा ट्रिब्यूनल ढह गया है। कोर्ट ने कहा कि केंद्र ने अपने हलफनामे में कहा है कि जिन पीठों में रिक्तियां हैं वो भौतिक या हाइब्रिड मोड से काम कर रही हैं। इसके लिए उनमें अन्य पीठों से सदस्यों को जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और सूर्यकांत ने कहा कि अगर ट्रिब्यूनल के बचे हुए 27 सदस्य भी सेवानिवृत्त हो जाते हैं तो यह पूरी तरह से ढह जाएगा। पीठ ने कहा कि अगर नियुक्तियां नहीं की जाती हैं तो फिर ट्रिब्यूनल किस तरह काम करेगा। आपने (केंद्र) अप्रैल 2022 में विज्ञापन दिया था और स्पष्ट है कि चयन करने में भी कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन


पीठ ने सुझाव दिया है कि रिक्त पदों की बड़ी संख्या देखते हुए कैट के सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाना चाहिए।

पीठ ने अपने आदेश में कहा कि कैट में अनुमति प्राप्त क्षमता 69 न्यायाधीशों की है और केवल 27 न्यायाधीश पदों पर हैं। ट्रिब्यूनल में चेयरपर्सन के साथ 43 पद रिक्त हैं। पीठ ने कहा कि रिक्तियों का सर्कुलर चार अप्रैल 2022 को जारी किया गया था। केंद्र सरकार का कहना है कि कैट में नियुक्तयों की प्रक्रिया जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed