फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court quashes the decision of Orrisa HC on rabi sahu and bar council of india

Supreme Court: ओडिशा HC के फैसले को शीर्ष अदालत ने किया रद्द, जानिए क्यों SC ने कहा कोई हिचकिचाहट नहीं

Fri, 09 Jun 2023 06:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Jun 2023 06:04 PM IST
सार

साहू ने साल 2009 में ओडिशा के अंगुल स्थित विवेकानंद लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। विवेकानंद कॉलेज को बार काउंसिल ने मान्यता नहीं दी है। बार काउंसिल ने जनवरी 2022 में विवेकानंद कॉलेज को निर्देश दिया था कि आप अपने महाविद्यालय में छात्रों को दाखिला न दें।

विज्ञापन
Supreme Court quashes the decision of Orrisa HC on rabi sahu and bar council of india
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा हाईकोर्ट के एक फैसले को रद्द कर दिया। फैसला रद्द करने के अलावा कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बनाए गए एक नियम को मान्यता दी। बार का नियम है कि एडवोकेट के रूप में नामांकन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार ने संस्था द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से ही कोर्स पूरा किया हो।

विज्ञापन

पढ़िए ओडिशा हाईकोर्ट ने क्या दिए थे निर्देश
ओडिशा हाईकोर्ट ने रबी साहू मामले की सुनवाई करते हुए बार काउंसिल को निर्देश दिए थे कि वह साहू को एक वकील के रूप में पंजीकृत करें। बता दें, साहू ने काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से डिग्री प्राप्त नहीं की थी। तथ्यों की जानकारी के बाद भी हाईकोर्ट ने कहा था कि बीसीआई अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा दो के तहत निर्धारित नियमों के अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए कोई दूसरी शर्तें नहीं जोड़ सकता।  हाईकोर्ट ने रबी साहू के मामले की सुनवाई करते हुए निर्देश देते हुए उन्हें एक वकील के रूप में पंजीकृत करने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन

कोर्ट ने रद्द किया फैसला
हाईकोर्ट का फैसला रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रबी साहू को वकील के रूप में पंजीकृत करने का निर्देश देना अनुचित था। वह भी इस तथ्य को जानते हुए कि उसने बार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से डिग्री प्राप्त नहीं की थी। इसलिए उच्च न्यायालय के निर्देशों को अनुचित कहने में हमें हिचकिचाहट नहीं है। बता दें, मामले में स्टेट बार काउंसिल और साहू दोनों ही सुप्रीम कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में किया था कोर्स
पीठ के अनुसार, साहू ने साल 2009 में ओडिशा के अंगुल स्थित विवेकानंद लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। विवेकानंद कॉलेज को बार काउंसिल ने मान्यता नहीं दी थी। बार काउंसिल ने जनवरी 2022 में विवेकानंद कॉलेज को निर्देश दिया था कि आप अपने महाविद्यालय में छात्रों को दाखिला न दें। ताकि, यह स्पष्ट हो जाए कि आपके महाविद्यालय के बच्चे अधिवक्ता के रूप में नहीं दर्ज हो पाएंगे। बार ने 2011 में भी राज्य बार काउंसिल को सूचना दी थी कि विवेकानंद कॉलेज को मान्यता नहीं है।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed