{"_id":"68e6238694705cf7cd07deff","slug":"supreme-court-quashed-molestation-case-against-film-director-and-politician-seeman-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC: तमिल फिल्म निर्देशक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दुष्कर्म मामला रद्द; दोनों पक्षों ने जताई सहमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC: तमिल फिल्म निर्देशक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दुष्कर्म मामला रद्द; दोनों पक्षों ने जताई सहमति
Wed, 08 Oct 2025 02:13 PM IST
लव. गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव. गौर
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:13 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्देशक और राजनेता सीमन के खिलाफ दर्ज बलात्कार केस को रद्द कर दिया है। कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से आपसी सहमति के बाद मामले को रद्द किया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिल फिल्म निर्देशक और राजनेता सीमन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार (08 अक्तूबर) को निर्देशक और राजनेता सीमन के खिलाफ अभिनेत्री की ओर से साल 2011 में दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले को रद्द कर दिया। कोर्ट में दोनों पक्षों ने अपसी सहमति जताई।
न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने मामले को लेकर कहा कि अभिनेत्री ने सीमन के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले ली है। बता दें कि सीमन ने बिना शर्त माफी मांगते हुए एक हलफनामा भी दायर किया और अभिनेत्री के खिलाफ लगाए गए आरोप वापस ले लिए और उनसे संपर्क ना करने का भी वादा किया।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि दोनों पक्ष किसी भी मुकदमे को जारी रखने का इरादा नहीं रखते हैं। प्रतिवादी (अभिनेत्री) ने डिजिटल और अन्य माध्यमों के साथ-साथ सोशल मीडिया सहित किसी भी मीडिया के समक्ष अपीलकर्ता के खिलाफ कोई बयान ना देने पर भी सहमति जताई है।
विज्ञापन
पीठ ने आगे कहा, "हमारा मानना है कि यदि विवादित आदेश को रद्द कर दिया जाए तो न्याय के हित में होगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रतिवादी संख्या 2 ने अपने हलफनामे में कहा है कि वह अपीलकर्ता के खिलाफ दायर सभी शिकायतें और एफआईआर वापस ले लेंगी।"
इससे पहले शीर्ष अदालत ने सीमन और अभिनेत्री को एक-दूसरे से माफी मांगने का निर्देश दिया था। दरअसल, अदालत सीमन की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें उनके खिलाफ मामला रद्द करने से इनकार कर दिया गया था।
हाई कोर्ट ने पुलिस को जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। बता दें कि नाम तमिलर कच्ची पार्टी का नेतृत्व करने वाले पूर्व तमिल अभिनेता और फिल्म निर्देशक सीमन पर तत्कालीन भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी सहित कई अपराधों के साथ-साथ तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कराया था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह 2007 से 2011 के बीच शादी के आश्वासन पर सीमन के साथ रिश्ते में थी, लेकिन उसने किसी और से शादी कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका यौन शोषण किया गया।