Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court orders medical checkup of 70 year old convict simon soren dumka double murder case

नदी किनारे घेरकर दो लोगों को मार डाला: 45 साल बाद भी अदालत में इंसाफ की लड़ाई, अब सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश

Fri, 20 Nov 2026 08:42 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 08:42 PM IST
सार

45 साल पुराने दुमका दोहरे हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने 70 वर्षीय दोषी साइमन सोरेन की मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया है, जो फिलहाल खराब सेहत के कारण जमानत पर हैं। 1981 में हुई दो लोगों की हत्या के इस मामले में कानूनी प्रक्रिया में हुई देरी के चलते छह में से पांच आरोपियों की पहले ही मौत हो चुकी है। दुमका जिला अस्पताल के सीएमओ की मेडिकल टीम की रिपोर्ट आने के बाद सुप्रीम कोर्ट अब 3 मार्च 2027 को मामले की अगली सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
supreme court orders medical checkup of 70 year old convict simon soren dumka double murder case
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

करीब 45 साल से अदालतों में चल रहे एक दोहरे हत्याकांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। अदालत शीर्ष ने 70 वर्षीय दोषी साइमन सोरेन की स्वास्थ्य जांच कराने को कहा है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने गुरुवार को यह निर्देश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के दुमका जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से एक मेडिकल टीम बनाने और जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अब इस रिपोर्ट के आने के बाद मामले की अगली सुनवाई 3 मार्च 2027 को होगी।
विज्ञापन


कहां और कैसे होगी दोषी की मेडिकल जांच?
सुप्रीम कोर्ट ने साइमन सोरेन को दुमका जिले के सरकारी अस्पताल में पेश होने का निर्देश दिया है, जिससे उनकी सेहत की जांच हो सके। इसके साथ ही कोर्ट ने दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी आदेश दिया है। उनसे कहा गया है कि वे संबंधित थाने के प्रभारी के जरिए जांच की प्रक्रिया को पूरा कराने में मदद करें। बता दें कि साइमन सोरेन फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी और उम्र के कारण पहले भी मिली थी जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 19 अगस्त को सोरेन की खराब सेहत को देखते हुए उनकी सजा को निलंबित कर दिया था और उन्हें जमानत दे दी थी। उस समय अदालत ने करीब आधी सदी तक चली इस कानूनी लड़ाई को न्याय व्यवस्था की विफलता बताया था। इससे पहले 2024 में झारखंड हाईकोर्ट ने सोरेन को दोषी ठहराते हुए उनकी उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था। उस दौरान हिरासत में रहते हुए वह अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे।

क्यों लगा मुकदमे में करीब आधी सदी का समय?
1981 में हुई इस हत्या की घटना में कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया था, लेकिन मुकदमे और अपील की प्रक्रिया में दशकों लग गए। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस लंबी देरी पर गंभीर सवाल भी उठाए थे। मुकदमे में आरोप तय होने से पहले ही छह में से दो आरोपियों की मौत हो गई थी।
  • आरोप तय होने के बाद निचली अदालत (ट्रायल कोर्ट) में सुनवाई पूरी होने में ही 12 साल लग गए और मामला पांच बार दूसरी अदालतों में ट्रांसफर हुआ।
  • 2002 में ट्रायल कोर्ट ने दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई, लेकिन सुनवाई लंबित रहने के दौरान चार दोषियों में से तीन की मौत हो गई।
  • आखिरकार झारखंड हाईकोर्ट ने 28 अक्तूबर 2024 को अपील खारिज करते हुए उम्रकैद की सजा बरकरार रखी।

यह भी पढ़ें: यूपी में पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दो कानून असांविधानिक घोषित; नियमित कर्मचारियों को भी राहत मिली

1981 में क्या हुआ था और किसकी हत्या हुई थी?
यह घटना 18 अक्तूबर 1981 की है। उस दिन बिभूति मंडल, बनारसी मंडल, क्षिचिर सागर मंडल और उनके भतीजे जगदीश मंडल व सत्यानारायण मंडल धान काटने के लिए दुमका के भुरुंडिया गांव गए थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार, जब वे नदी के पास पहुंचे तो संथाल समुदाय के कुछ लोग ढोल बजाते हुए धनुष-बाण और कुल्हाड़ी लेकर वहां आ गए और मंडल परिवार के लोगों को मारने की बात कहने लगे। परिवार के सदस्यों ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया। आरोप के मुताबिक, जेठुन सोरेन और साइमन सोरेन ने बिभूति मंडल और बनारसी मंडल पर तीरों से हमला किया। बाद में जगदीश और सत्यानारायण ने दूर से देखा कि आरोपियों ने दोनों को काटकर मार डाला।

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी नोट किया कि दोषी साइमन सोरेन ने अब तक कुल दो साल, चार महीने और 12 दिन ही जेल में बिताए हैं। अदालत ने अपराध की गंभीरता के साथ-साथ 45 साल तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया और दोषी की बुजुर्ग अवस्था व खराब सेहत को भी ध्यान में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed