{"_id":"5cc2acffbdec225eb660b894","slug":"supreme-court-order-to-stop-jayalalithaa-s-inquiry-commission-for-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता की मृत्य की जांच कर रहे आयोग की कार्यवाही पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता की मृत्य की जांच कर रहे आयोग की कार्यवाही पर लगाई रोक
Fri, 26 Apr 2019 12:32 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
जयललिता (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में 2016 में हुयी मृत्यु के कारणों की जांच कर रहे आयोग की कार्यवाही पर शुक्रवार को रोक लगा दी।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिये चल रही जांच पर आपत्ति ठुकराने के मद्रास उच्च न्यायालय के चार अप्रैल के आदेश के खिलाफ अपोलो अस्तपाल की अपील पर सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन
पीठ ने अपने आदेश में तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी करने के साथ ही जांच आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी। अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने पांच दिसंबर, 2016 को अपोलो अस्पताल में जयललिता की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच के लिये न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरूमुगासामी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग गठित किया था।
विज्ञापन