{"_id":"5ee9cd638ebc3e42bb6842cc","slug":"supreme-court-on-proper-treatment-of-coronvirus-patients-in-delhi-hospital-asks-delhi-govt-what-has-delhi-done-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा, आपने कोरोना को लेकर अब तक क्या किया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा, आपने कोरोना को लेकर अब तक क्या किया?
Wed, 17 Jun 2020 02:06 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 17 Jun 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों की देखभाल और शवों के सही तरीके से निपटान से संबंधित मामले पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि दिल्ली सरकार ने इन मुद्दों को लेकर क्या किया है? उसे इस संबंध में अदालत को बताना चाहिए। बता दें कि कोर्ट ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत की तीन जजों की पीठ ने दिल्ली सरकार से पूछा कि दिल्ली ने अब तक क्या किया? कृपया कर डॉक्टरों और नर्सों को बचाइए। ये लोग कोरोना वॉरियर्स हैं। आप लोगों की तरफ से सच्चाई छुपाई जा रही है। आप (दिल्ली सरकार) सच्चाई को बाहर नहीं आने देना चाहते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो लापरवाही की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Supreme Court's three-judge bench asks, "What has Delhi done? Please protect doctors, nurses. They are #Corona warriors. You (Delhi govt) do not want the truth to come out. Several videos have come out." https://t.co/gR7y98vhdO
— ANI (@ANI) June 17, 2020
वहीं, अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर दिल्ली सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि वह मरीजों की देखभाल, शवों के प्रबंधन और कोविड-19 जांच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल ही में एलएनजेपी अस्पताल का दौरा करने के बाद चीजों में सुधार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली के हालात 'भयावह', अस्पतालों में इलाज के इंतजाम नहीं