फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court news and updates Gujarat Fake Encounter CAA rules case Mine Operators news in hindi

SC Updates: असम में विपक्ष के नेता ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, CAA के नियम लागू होने के खिलाफ दखल की मांग

Wed, 13 Mar 2024 09:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 13 Mar 2024 09:45 AM IST
सार

कांग्रेस के देवव्रत सैकिया उन चुनिंदा याचिकाकर्ताओं में हैं, जिन्होंने 2019 में सीएए कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
Supreme Court news and updates Gujarat Fake Encounter CAA rules case Mine Operators news in hindi
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के नियमों के लागू होने के बाद देशभर में इसे लेकर हलचल है। जहां भाजपा ने साफ किया है कि सीएए से किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी, वहीं विपक्षी दलों ने कानून के लागू होने की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। कई राज्यों में सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच असम में नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक अंतरवर्ती आवेदन (इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन) डाली है। 
विज्ञापन


सैकिया ने इस आवेदन के जरिए सुप्रीम कोर्ट से सीएए के नियमों को लागू किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। गौरतलब है कि कांग्रेस के सैकिया उन चुनिंदा याचिकाकर्ताओं में हैं, जिन्होंने 2019 में सीएए कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन

केरल को 5000 करोड़ रुपये की राशि देने पर केंद्र सहमत, शीर्ष कोर्ट को दी जानकारी
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया कि वह केरल सरकार को उसके वित्तीय मुद्दों से निपटने के लिए बहुत विशेष एवं असाधारण उपाय के रूप में कुछ शर्तों के अधीन 5,000 करोड़ रुपये उधार लेने की अनुमति देने को तैयार है। हालांकि केरल सरकार ने कहा कि 5,000 करोड़ रुपये से उसका कोई काम नहीं बनेगा, उसकी पूर्ण न्यूनतम आवश्यकता 10,000 करोड़ रुपये है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने एक दिन पहले केंद्र सरकार से 31 मार्च तक केरल को एक एकमुश्त बेलआउट पैकेज पर विचार करने की सलाह दी थी। केंद्र की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमण ने पीठ को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर अत्यधिक विचार करते हुए केंद्र एक बहुत ही विशेष और असाधारण उपाय के लिए तैयार है। हालांकि इसे किसी अन्य राज्य या किसी अन्य अवसर पर उदाहरण के रूप में इस्तेमाल या उद्धृत नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट चाहे तो केंद्र सरकार पेंशन, वेतन और अन्य प्रतिबद्ध व्यय के भुगतान की देनदारी पूरा करने के लिए केंद्र कुछ शर्तों के अधीन केरल को 5,000 करोड़ रुपये की उधारी के लिए सहमति देने को तैयार है।

 ये शर्तें माननी होंगी
केंद्र की शर्तों के बारे में एएसजी ने बताया कि यह 5,000 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीनों के लिए केरल की शुद्ध उधार सीमा से काट लिया जाएगा और वित्तीय वर्ष के लिए कोई तदर्थ उधार नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा 2024-25 में उधार लेने की सहमति सिर्फ केरल सरकार से निर्धारित जानकारी और दस्तावेजों की प्राप्ति पर जारी की जाएगी। राज्य वित्तीय वर्ष के लिए अपने बजट में संसाधन जुटाने और राजकोषीय स्थिति में सुधार के लिए घोषित बी योजना पेश करेगा। इसके अलावा 2024-25 की अंतिम तिमाही के लिए उधार लेने की सहमति देने से पहले केरल सरकार को योजना को क्रियान्वित करना होगा।

राज्यों को खनिजों पर कर लगाने की शक्ति से वंचित किया- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यों को संविधान के तहत खानों और खनिजों पर कर लगाने की शक्ति से वंचित कर दिया गया है क्योंकि खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत इस क्षेत्र को केंद्र ने अपने अधिकार में ले लिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली नौ न्यायाधीशों की पीठ को खनन कंपनियों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने बताया कि इंडिया सीमेंट्स मामले में 1989 का फैसला जिसमें कहा गया था कि रॉयल्टी कर है, कानूनन सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed