फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court listed plea of mla abbas ansari who seek nod to attend special prayers for mukhtar ansari

SC: अब्बास अंसारी की याचिका सूचीबद्ध, सुप्रीम कोर्ट से विशेष प्रार्थना में शामिल होने की मांगी है इजाजत

Fri, 03 May 2024 12:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 May 2024 12:21 PM IST
सार

अब्बास अंसारी की तरफ से वकील निजाम पाशा सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। वकील ने अब्बास अंसारी की याचिका को सूचीबद्ध करने की मांग की, जिस पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि कोर्ट ने पहले ही अब्बास अंसारी की याचिका को सूचीबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन
Supreme court listed plea of mla abbas ansari who seek nod to attend special prayers for mukhtar ansari
abbas ansari and mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। अब्बास अंसारी ने अपने दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी के लिए आयोजित की जा रही विशेष प्रार्थना में शामिल होने देने की इजाजत मांगी थी। गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की बीती 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


अब्बास अंसारी की तरफ से वकील निजाम पाशा सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। वकील ने अब्बास अंसारी की याचिका को सूचीबद्ध करने की मांग की, जिस पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि कोर्ट ने पहले ही अब्बास अंसारी की याचिका को सूचीबद्ध कर दिया है। इससे पहले अब्बास अंसारी को अदालत ने बीती 10 अप्रैल को अपने पिता के फातिहा में शामिल होने की भी अनुमति दी थी। उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से भी जवाब मांगा था। 
विज्ञापन


मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी को 30 मार्च को सुपुर्द ए खाक किया गया था। मुख्तार अंसारी साल 2005 से जेल में बंद था और उसके खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। बांदा जेल में रहने के दौरान मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी और उसे 28 मार्च की रात इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed