फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court judges praised Justice ranjan Gogoi for the ayodhya verdict

फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट के जजों ने की जस्टिस गोगोई की जमकर तारीफ

Tue, 12 Nov 2019 02:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Nov 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court judges praised Justice ranjan Gogoi for the ayodhya verdict
जस्टिस रंजन गोगोई

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अयोध्या में विवादित स्थल के मालिकाना हक के मामले को जिस तरह से संभाला और फैसला दिया, उसके लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों ने उनकी जमकर तारीफ की है। एक पुस्तक विमोचन के मौके पर यहां जस्टिस एसए बोबडे ने कहा कि जस्टिस गोगोई का धैर्य, क्षमता और चरित्र इतना मजबूत है कि उनके हाथ से कोई गलत फैसला हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद जस्टिस गोगोई ने अपने फैसले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैं किसी विवादास्पद मसले में उलझना नहीं चाहता। यह उचित अवसर नहीं है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में सर्वसम्मत फैसला दिया था और केंद्र सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के अगले मनोनीत चीफ जस्टिस बोबडे ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है कि मुझे जस्टिस गोगोई के साथ काम करने का अवसर मिला।

एक अन्य वरिष्ठ जज जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा, जस्टिस गोगोई ने सबसे महत्वपूर्ण आदेश पारित किया, जिसका पूरे देश को अर्से से इंतजार था। महज दो-तीन हफ्तों में 1000 पन्नों के फैसले में उन्होंने असंभव को प्राप्त किया है। उन्होंने केवल केस को सुलझाने का संकल्प नहीं दिखाया, बल्कि यह दिखाया कि सुप्रीम कोर्ट की क्या क्षमता है और वह कैसी उपलब्धि हासिल कर सकता है। आपने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। जस्टिस गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed