फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court judge corona Positive, Many employees also infected

सुप्रीम कोर्ट पर कोरोना का कहर: चपेट में आए 10 जज, कई कर्मचारी भी हुए संक्रमित, चीफ जस्टिस कर रहे निगरानी

Wed, 19 Jan 2022 09:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Jan 2022 09:08 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना के तेजी से फैलने से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। कई महत्वपूर्ण मामले लंबित हैं जिनपर फैसला सुनाया जाना बाकी है।
 

विज्ञापन
Supreme Court judge corona Positive, Many employees also infected
सुप्रीम कोर्ट के 10 जज कोरोना संक्रमित

विस्तार

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट पर भी कोरोना जमकर कहर बरपा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस जानलेवा वायरस ने अब तक यहां के 10 न्यायाधीशों  को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके अलावा यहां के 30 फीसदी कर्मचारी भी संक्रमित हो गए हैं। हल्के लक्षण वाले कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है जबकि गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चीफ जस्टिस पूरे मामले पर निगरानी कर रहे हैं। चीफ जस्टिस सहित सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना संक्रमित हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि दो संक्रमित न्यायाधिशों जस्टिस के एम जोसेफ और पीएस नरसिम्हा स्वस्थ होकर काम करने लगे हैं। बाकी बचे जजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


डॉ श्यामा गुप्ता के नेतृत्व में  न्यायाधीशों और कर्मचारियों की चिकित्सा आवश्यकताओं की देखभाल
डॉ श्यामा गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवा चिकित्सा सुविधाएं संक्रमित न्यायाधीशों और कर्मचारियों की चिकित्सा आवश्यकताओं की देखभाल के लिए लगभग चौबीसों घंटे काम कर रही है। यह टीम दैनिक औसत आधार पर 100-200 आरटी-पीसीआर परीक्षण कर रही है और इस रिपोर्ट से यह बात सामने आ रही है कि संक्रमण दर लगातार 30 फीसदी खतरनाक स्तर के आसपास मंडरा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed