आईएनएक्स मामला: चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा है। कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी।
Supreme Court seeks response from CBI on a plea of senior Congress leader P Chidambaram against the order of the Delhi High Court that dismissed his bail plea in INX Media case. Court issued notice to the CBI and asked it to file reply on October 15. pic.twitter.com/MYz0uQgbiM
— ANI (@ANI) October 4, 2019विज्ञापन
जस्टिस आर भानुमति और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की पीठ ने सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से अपना जवाब दायर करने को कहा और मामले में आगे की सुनवाई के लिए 15 अक्टूबर की तिथि तय की।
चिदंबरम इस समय न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका 30 सितंबर को खारिज कर दी थी। अदालत के इस फैसले को चुनौती देने के लिए चिदंबरम ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है।