फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court: High time to take note of frivolous appeals being filed against unappealable orders

सुप्रीम कोर्ट: बिना किसी मतलब के याचिका दाखिल करने के साहस पर एक वकील को चेतावनी, जानें पूरा मामला 

Mon, 14 Mar 2022 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Mar 2022 09:39 PM IST
सार

याचिकाकर्ता ने अपनी रिट याचिका के जरिये कोर्ट का बहुमूल्य समय बर्बाद किया है। इस वक्त को अन्य अहम मामलों की सुनवाई पर खर्च किया जा सकता था।

विज्ञापन
Supreme Court: High time to take note of frivolous appeals being filed against unappealable orders
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक वकील को भविष्य में सावधान रहने को कहा। साथ ही उसे बिना किसी मतलब के याचिका दायर करने के साहस के खिलाफ चेताया। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने मौजूदा अकादमिक सत्र के लिए नीट-पीजी परीक्षा के लिए कटऑफ अंकों में राहत के लिए दाखिल जनहित याचिका को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


पीठ ने पहले वकील से नीट-पीजी परीक्षा के लिए कटऑफ अंक में राहत मांगने को लेकर दायर पीआईएल के मकसद पर पूछा। पीठ यह जानने के बाद काफी नाराज हुई कि वकील ने चीफ जस्टिस के नेतृत्व वाली पीठ के समक्ष पीआईएल पर तत्काल सुनवाई की मांग की और इसके बाद फिर पीठ के समक्ष मामले को दाखिल किया। इतना ही मामले को सूचीबद्ध कराने में भी कामयाब रहा जबकि उसका इससे कोई संबंध नहीं था। 
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन पहले ही नीट-पीजी में 15 पर्सेंटाइल की कटौती करने का निर्णय ले चुका है। याचिकाकर्ता का इससे कोई लेनादेना भी नहीं है। याचिकाकर्ता ने तीसरे चरण की काउंसिलिंग पर रोक लगाने की भी मांग की। आदेश में कहा गया कि याचिकाकर्ता एमएन उमेश को इस मुद्दे से कोई मतलब नहीं है और उसने याचिका बस इसलिए दायर की क्योंकि वह जन वकील होने का दावा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने अपनी रिट याचिका के जरिये कोर्ट का बहुमूल्य समय बर्बाद किया है। इस वक्त को अन्य अहम मामलों की सुनवाई पर खर्च किया जा सकता था। वकील को भविष्य में सतर्क रहने के लिए आगाह किया जाता है और उसे ऐसी रिट याचिकाएं दायर करने के साहस से दूर रहने को कहा जाता है। साथ ही पीठ ने याचिका का निपटारा कर दिया। पीठ की फटकार के बाद वकील ने माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed