फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CSS: DoPT Calls 177 Cadre Reviews an Achievement, CSS Forum Questions Claim; Report Pending for 1431 Days

CSS: डीओपीटी ने 177 कैडर रिव्यू को बताया उपलब्धि तो सीएसएस फोरम ने उठाया सवाल, 1431 दिन से लंबित है रिपोर्ट

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
CSS: DoPT Calls 177 Cadre Reviews an Achievement, CSS Forum Questions Claim; Report Pending for 1431 Days
डीओपीटी - फोटो : अमर उजाला

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सेंट्रल ग्रुप 'ए' सेवा के 60 और अखिल भारतीय सेवा के 117 कैडर रिव्यू पूरे किए जाने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। डीओपीटी ने इसे 'कैडर रिव्यू व्यवस्था' को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार की रीढ़ कही जाने वाली केंद्रीय सचिवालय सेवा 'सीएसएस' के अधिकारी इस उपलब्धि से नाखुश हैं। वजह, उनके कैडर रिव्यू की फाइल लंबे समय से अटकी है। 'सीएसएस फोरम' ने कहा, 1431 दिन से कैडर रिपोर्ट लंबित है। इस बाबत फोरम, कई बार डीओपीटी मंत्री और सचिव से मिलकर कैडर रिव्यू प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह कर चुकी है। 

विज्ञापन


'सीएसएस फोरम' ने चौथे कैडर रिव्यू में हो रही असाधारण देरी पर सवाल उठाया है। सीएसएस का कैडर रिव्यू कुल मिलाकर आठ वर्षों से भी अधिक समय से लंबित है। अक्टूबर 2022 में गठित चौथे कैडर रिव्यू कमेटी द्वारा मांगी गई जानकारी 2023 की पहली छमाही तक प्राप्त हो चुकी थी, लेकिन सितंबर 2026 तक समिति की रिपोर्ट लंबित है। वर्तमान की रिपोर्ट 47 महीने (1,431 दिन) से लंबित है, जबकि सीएसएस के पहले तीन कैडर रिव्यू क्रमशः 12, 5 और 8 महीने में पूरे हुए थे। 

विज्ञापन

केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) का कैडर रिव्यू  

पहला कैडर रिव्यू: 
फरवरी 2001 में कमेटी गठित की गई। फरवरी 2002 में रिपोर्ट जमा की गई। इस प्रक्रिया में 12 महीने का समय लगा। 
दूसरा कैडर रिव्यू: 
जून 2008 में कमेटी गठित की गई। नवंबर 2002 में रिपोर्ट जमा की गई। इस प्रक्रिया में 5 महीने का समय लगा। 
तीसरा कैडर रिव्यू: 
अप्रैल 2013 में कमेटी गठित की गई। दिसंबर 2013 में रिपोर्ट जमा की गई। इस प्रक्रिया में 8 महीने का समय लगा। 
चौथा कैडर रिव्यू: 
अक्तूबर 2022 में कमेटी गठित की गई। सितंबर 2026 तक यानी 47 महीने से रिपोर्ट पेंडिंग है। 1431 दिन से हो रहा इंतजार।  

सीएसएस फोरम के मुताबिक, यह केवल अधिकारियों के करियर से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि केंद्रीय सचिवालय की प्रशासनिक क्षमता और सरकार की कार्यकुशलता से भी जुड़ा है। आरटीआई के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएसएस कैडर में कई मंत्रालयों/विभागों ने लगभग 3,000 अतिरिक्त पदों की आवश्यकता बताई है। फोरम ने  डीओपीटी से आग्रह किया है कि जिस गति से अन्य कैडर रिव्यू पूरे किए जा रहे हैं, उसी प्राथमिकता के साथ सीएसएस कैडर रिव्यू को भी शीघ्र एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed