Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court hears Kapil Sibal arguments in Shiv Sena disqualification case

'ऐसा हुआ तो कोई सरकार नहीं बचेगी': शिंदे गुट को मान्यता देने पर सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की दलील; विवाद क्या?

Thu, 19 Nov 2026 06:25 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 06:25 PM IST
सार

शिवसेना विधायकों की अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की जवाबी दलीलें सुनीं। सिब्बल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विधायी दल और राजनीतिक दल को एक नहीं मान सकते। उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट को मान्यता दिए जाने को चुनौती दी। सिब्बल के मुताबिक, अगर इस तरह की व्यवस्था को अनुमति मिली तो कोई भी निर्वाचित सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।
 

विज्ञापन
Supreme Court hears Kapil Sibal arguments in Shiv Sena disqualification case
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। गुरुवार को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने मामले में अपनी जवाबी दलीलें रखीं। उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट को मान्यता दिए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विधायी दल और राजनीतिक दल को एक नहीं मान सकते। दोनों की पहचान और भूमिका अलग-अलग है।
विज्ञापन


सिब्बल ने स्पीकर के फैसले पर क्या सवाल उठाए?
कपिल सिब्बल ने दलील दी कि स्पीकर विधायी दल को ही राजनीतिक दल मानकर फैसला नहीं कर सकते। उन्होंने शिंदे गुट को मान्यता दिए जाने के आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इस तरह की व्यवस्था को मंजूरी दी गई तो निर्वाचित सरकारों का बने रहना मुश्किल हो जाएगा। सिब्बल ने अपनी दलील में कहा, 'अगर ऐसा होने दिया गया तो कोई भी निर्वाचित सरकार टिक नहीं पाएगी।'
विज्ञापन


क्या है इस विवाद की वजह? 
शिवसेना विवाद की शुरुआत जून 2022 में हुई, जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी। उस समय उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाविकास आघाड़ी सरकार चला रहे थे। शिंदे अपने साथ कई विधायकों को लेकर पहले सूरत और फिर गुवाहाटी चले गए। दोनों गुटों ने खुद को असली शिवसेना बताते हुए एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जून 2022 को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अगले दिन भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न 'धनुष-बाण' को लेकर भी लड़ाई शुरू हो गई। 17 फरवरी 2023 को चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना मानते हुए पार्टी का नाम और धनुष-बाण चुनाव चिह्न दे दिया। उद्धव गुट को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम और मशाल चुनाव चिह्न मिला। 

विवाद का दूसरा बड़ा हिस्सा दल-बदल कानून
विवाद का दूसरा बड़ा हिस्सा विधायकों की अयोग्यता और विधानसभा अध्यक्ष के अधिकारों से जुड़ा है। उद्धव गुट का आरोप था कि शिंदे के साथ गए विधायकों ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया और दल-बदल कानून के तहत उन्हें अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। 11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि तत्कालीन राज्यपाल का फ्लोर टेस्ट बुलाने का फैसला उचित नहीं था और विधानसभा अध्यक्ष को दोनों गुटों के विधायकों की अयोग्यता से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला करना होगा। 


10 जनवरी 2024 को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिंदे गुट को असली शिवसेना माना और दोनों गुटों के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग खारिज कर दी। उद्धव गुट ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। अब नवंबर 2026 में शीर्ष अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान मूल सवाल यह है कि क्या विधानसभा अध्यक्ष विधायी दल यानी सदन में मौजूद विधायकों के गुट को ही राजनीतिक दल मान सकते हैं? शिंदे गुट का कहना है कि केवल बैठक में शामिल नहीं होना दल-बदल नहीं है, जबकि उद्धव गुट का कहना है कि विधायी दल और राजनीतिक दल की पहचान अलग-अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed