{"_id":"5f3660fe8ebc3e3cc621be79","slug":"supreme-court-grants-interim-bail-to-unitech-promoter-sanjay-chandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, आईसीयू में कोरोना संक्रमित पिता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, आईसीयू में कोरोना संक्रमित पिता
Fri, 14 Aug 2020 03:31 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 14 Aug 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा
यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तीन साल से जेल में बंद संजय चंद्रा को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। संजय चंद्रा के पिता के कोरोना से संक्रमित होने की वजह से उन्हें अंतिरम जमानत दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि संजय चंद्रा के पिता 78 साल के हैं और उनके पिता कोविड-19 वायरस से ग्रसित हैं और वो आईसीयू में भर्ती है। सुप्रीम कोर्ट में पिता की तबीयत का हवाला देते हुए संजय चंद्रा को ये जमानत मिली है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने संजय चंद्रा के छोटे भाई को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने के लिए संजय चंद्रा को जमानत दी है लेकिन जेल में बंद छोटे भाई को जमानत देने से मना कर दिया है।