Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court grants anticipatory bail to Tamil Nadu MLA in abduction case

Supreme Court: अपहरण मामले में तमिलनाडु के विधायक को अग्रिम जमानत, मद्रास हाईकोर्ट का फैसला बदला

Thu, 18 Sep 2025 02:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 18 Sep 2025 02:11 PM IST
सार

तमिलनाडु के विधायक ने मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब इस मामले में विधायक पी. जगन मूर्ति को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।

विज्ञापन
Supreme court grants anticipatory bail to Tamil Nadu MLA in abduction case
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु के विधायक पूवई जगन मूर्ति को बड़ी राहत देते हुए अपहरण के एक मामले में उन्हें अग्रिम जमानत दे दी। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने विधायक की याचिका का निपटारा कर दिया। पीठ ने 30 जून के अपने आदेश को निरपेक्ष घोषित करते हुए विधायक की याचिका का निपटारा कर दिया। पूवई जगन मूर्ति तमिलनाडु की केवी कुप्पम सीट से विधायक हैं। विधायक ने मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने विधायक के तर्क माने
विधायक ने तर्क दिया कि इस बात पर कोई विवाद नहीं है कि लड़के को बरामद किया गया था और यह बरामदगी उसके कब्जे या नियंत्रण से नहीं हुई थी। उन्होंने मामले में दुर्भावनापूर्ण कारणों से संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपहरण में शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में यह भी कहा गया कि यह मानते हुए भी कि आवेदक ने विवाद के किसी एक पक्ष के साथ बातचीत की थी, इस मुद्दे को सुलझाने के लिए इस पर विचार किया जा सकता है। किसी भी स्थिति में हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SC: बानू मुश्ताक के दशहरा उद्घाटन वाले मामले में अब होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, हाईकोर्ट ने खारिज की थी याजिका
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
यह मामला लक्ष्मी नाम की एक महिला की तरफ से दर्ज कराया गया आपराधिक शिकायत से उपजा है, जो एक ऐसे युवक की मां है जो एक लड़की के साथ भाग गया था। तिरुवल्लूर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत के अनुसार, लड़की के परिवार के सदस्यों ने कुछ बदमाशों के साथ उसके बड़े बेटे की तलाश में उसके घर पर धावा बोला था। जब वे उसे नहीं ढूंढ पाए, तो उन्होंने उसके 18 वर्षीय छोटे बेटे का अपहरण कर लिया और बाद में उसे घायल अवस्था में एक होटल के पास छोड़ दिया।


 
,सुप्रीम कोर्ट ,अग्रिम जमानत ,केवी कुप्पम विधायक ,तमिलनाडु ,अपहरण का मामला ,पूवई जगन मूर्ति ,मद्रास उच्च न्यायालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed