फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court granted Central Government to apprise the meeting dates to appoint Lokpal members

लोकपाल की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया 10 दिनों का समय

Thu, 07 Mar 2019 11:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 07 Mar 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court granted Central Government to apprise the meeting dates to appoint Lokpal members
सर्वोच्च न्यायालय

उच्चतम न्यायालय में आज लोकपाल की नियुक्ति को लेकर सुनवाई हुई। जिसमें अदालत ने अटॉर्नी जनरल से लोकपाल की नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठक की संभावित तारीख 10 दिन के अंदर बताने को कहा है। चयन समिति लोकपास के सदस्यों और उसके मुखिया की नियुक्ति करेगी।

विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि खोज समिति ने लोकपाल के अध्यक्ष, न्यायिक तथा गैर-न्यायिक सदस्यों की नियुक्तियों के लिए तीन नामों का पैनल सुझाए हैं। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने चयन समिति को यह निर्देश देने के लिए कहा है कि वह लोकपाल सदस्यों और अध्यक्ष के संभावित नामों को सार्वजनिक करे।
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल ने अदालत से कहा कि हम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव से जितना जल्दी हो सके लोकपाल की नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठकें सुनिश्चित करने को कहेंगे। वहीं न्यायालय ने लोकपाल खोज समिति की ओर से सुझाए गए नामों के तीन पैनलों का खुलासा करने वाला निर्देश देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed