फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court dismisses all petitions filed over CBSE Paper Leak

CBSE पेपर लीक मामले को लेकर दायर सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज 

Wed, 04 Apr 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court dismisses all petitions filed over CBSE Paper Leak

विज्ञापन

10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच बुधवार (4 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई पेपर लीक मामले पर दायर सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का निर्देश देने से भी इंकार कर दिया।

बता दें कि पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। नाराज छात्रों का कहना है कि वो दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर तीन वर्जन्स में नहीं बल्कि केवल एक प्रश्नपत्र ही भेजे गए थे, जिसकी वहज से पेपर लीक करना आसान हो गया। 

विज्ञापन


सीबीएसई को फुलप्रूफ सिस्टम माना जाता है लेकिन इस वाकये के बाद सीबीएसई पर अपनी परीक्षा प्रणाली में दोबारा विचार किए जाने का दबाव बढ़ रहा है। पेपर लीक मामले में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम ने 10 वाट्सऐप ग्रुप की पहचान की है। इस खुलासे के बाद कार्रवाई करते हुए रविवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पेपर लीक होने के बाद बोर्ड ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को दोबारा कराएगा। वहीं 10वीं की गणित की परीक्षा के दोबारा होने पर बन रहा असमंजस अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। अब 10वीं की गणित की परीक्षा दोबारा नहीं होगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव ने अनिल स्वरूप ने पहले ही दे दी है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed