फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court directs MP and UP officials to discuss permitting private operators to ply on inter-state routes

Supreme Court: 'अंतरराज्यीय मार्गों पर निजी बस संचालकों को अनुमति पर चर्चा करें UP-MP'; अदालत का निर्देश

Tue, 04 Nov 2025 10:02 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 04 Nov 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court directs MP and UP officials to discuss permitting private operators to ply on inter-state routes
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग के अधिकारियों को तीन महीने के भीतर बैठक करके अंतरराज्यीय पारस्परिक परिवहन समझौते पर काम करने के तौर-तरीकों पर विचार का निर्देश दिया। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि निजी बस संचालकों को मध्य प्रदेश से शुरू होकर उत्तर प्रदेश में समाप्त होने वाले और वापस आने वाले अंतर-राज्यीय मार्गों पर परिचालन की अनुमति देने पर आम सहमति बनाई जानी चाहिए।

विज्ञापन


जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने दोनों राज्यों के परिवहन विभागों के प्रमुख सचिवों और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को परस्पर सुविधाजनक स्थान पर बैठक करने को कहा। पीठ ने कहा, यदि मध्य प्रदेश राज्य के परिवहन अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य के परिवहन अधिकारियों को यह विश्वास दिलाते हैं कि एमपीएसआरटीसी का समापन हो चुका है या समापन के कगार पर है और इसलिए वह अपने लिए निर्धारित मार्गों पर स्टेज कैरिज चलाने की स्थिति में नहीं है, तो इन मार्गों को शामिल करने के लिए उचित निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन


पीठ ने कहा, दोनों राज्यों के बीच आम सहमति न बनने की अप्रत्याशित स्थिति में मध्य प्रदेश राज्य को भी अपने भविष्य की कार्रवाई तय करने की स्वतंत्रता होगी। चूंकि दोनों राज्यों की सहमति बिना आईएस-आरटी समझौते को रद्द नहीं किया जा सकता। इसलिए हम दोहराते हैं कि ये नीतिगत मामले हैं, इसलिए निर्णय लेने का अधिकार दोनों राज्यों को दिया जाना चाहिए और हम इसे उनके विचार के लिए सुरक्षित रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि भारत में सड़क परिवहन व्यवस्था में बीते वर्षों में बड़ा परिवर्तन आया है। एक्सप्रेसवे और आधुनिक हाईवे ने देश के सबसे दूरदराज गांवों तक पहुंच आसान बनाई है और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। अदालत ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी के आने से परिवहन अधिक टिकाऊ, कुशल और सुरक्षित हुआ है। सड़क परिवहन क्षेत्र अब न केवल आधुनिक बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed