फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court directs MHA to provide two additional companies of Central Armed Police Forces to ensure free and fair civic polls in Tripura

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश: सीएपीएफ की दो कंपनियां तुरंत भेजें त्रिपुरा, मीडिया कवरेज की दें इजाजत

Thu, 25 Nov 2021 11:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 25 Nov 2021 11:54 AM IST
सार

त्रिपुरा में 14 नगर निकायों के लिए मतदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय को कई अहम निर्देश दिए। सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी, गृह सचिव से त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों की सुरक्षा संबंधी स्थिति की समीक्षा करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Supreme Court directs MHA to provide two additional companies of Central Armed Police Forces to ensure free and fair civic polls in Tripura
दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की सलाह को एफिडेविट दाखिल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय को त्रिपुरा में स्वतंत्र और निष्पक्ष निकाय चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की दो अतिरिक्त कंपनियां मुहैया कराने का निर्देश दिया।  साथ ही मतपत्रों की सुरक्षा और मतगणना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है। उच्चतम न्यायालय ने चुनावों में सीसीटीवी की अनुपस्थिति में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को बिना किसी दखल के चुनाव की कवरेज की इजाजत देने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग और अधिकारी इस आदेश का पालन करेंगे।

विज्ञापन


शीर्ष अधिकारी स्थिति की समीक्षा कर सुझाव देंगे
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शीर्ष अधिकारी राज्य में स्थिति की समीक्षा कर सुझाव देंगे कि क्या वहां और अधिक सुरक्षाबलों की जरूरत है। अदालत ने कहा है कि राज्य चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक मतदान बूथ पर पर्याप्त सीएपीएफ हो ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सके।
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय के समक्ष टीएमसी के गंभीर आरोप
वहीं तृणमूल कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के सामने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में नगर निकाय चुनाव के दौरान उसके उम्मीदवारों एवं समर्थकों को मतदान नहीं करने दिया गया। उच्चतम न्यायालय ने डीजीपी, गृह सचिव से त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों की सुरक्षा संबंधी स्थिति की समीक्षा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा निकाय चुनाव: 75 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
त्रिपुरा के स्थानीय निकाय चुनावों में शाम 4 बजे तक 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग होने की सूचना है। हालांकि ये संख्या और बढ़ सकती है। इस बीच विपक्षी दलों ने चुनाव में राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाया है मगर राज्य चुनाव आयोग ने कहीं से हिंसा की किसी भी खबर से इनकार किया है। न ही राज्य में कहीं से ईवीएम में खराबी की ही कोई सूचना है। राज्य के 14 निकायों के लिए बृहस्पतिवार को वोट डाले गए। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। हालांकि 4 बजे के बाद भी केंद्रों पर कतार लगी थी और देर शाम तक वोट पड़ते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed